Baltana Furniture Market Fire Near Chandigarh: बलटाना फर्नीचर मार्केट में लगी आग, फायर बिर्गेड की गाड़ियां मौके पर
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ के नजदीक 'अग्निकांड': बलटाना फर्नीचर मार्केट में लगी आग, फायर बिर्गेड की गाड़ियां काबू पाने की कोशिश में जुटीं

Baltana Furniture Market Fire Near Chandigarh

Baltana Furniture Market Fire Near Chandigarh

Baltana Furniture Market Fire Near Chandigarh : चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर के बलटाना स्थित फर्नीचर मार्केट में आग लगने की खबर सामने आई है। यहां आग एक फर्नीचर शोरूम में लगी। जिसके बाद आग ने शोरूम के एक पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। काले धुंए के उठते गुबार के साथ आग भड़कती गई। फिलहाल, आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायर बिर्गेड की करीब पांच गाड़ियां पहुंची हुई हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग फर्नीचर शोरूम के सबसे ऊपरी फ्लोर है इसलिए दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह पढ़ें - चंडीगढ़ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में बड़ा अपडेट: जज की बेटी कल्याणी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, पूरी खबर देखें

दोपहर में अचानक लगी आग

बताते हैं कि, फर्नीचर शोरूम में दोपहर एक बजे के आस-पास अचानक आग लगी देखी गई। इससे पहले कि आग को आगे बढ़ने से रोका जाता। वह विकराल रूप ले चुकी थी। आग ने थोड़ी ही देर में शोरूम के एक फ्लोर को जलाकर एक दम काला कर दिया। इधर, आग की लपटे देख आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और वह भयभीत नजर आये। लोगों को डर था कि आग अगर और ज्यादा आगे बढ़ी तो कहीं ये आस-पास के शोरूम को भी अपनी चपेट में न ले ले। खैर गनीमत इतनी रही कि फायर बिर्गेड के मौके पर पहुंचने तक आग एक शोरूम के भीतर तक ही सीमित रही।

यह पढ़ें - चंडीगढ़ में भयंकर हादसा, मचा हाहाकार: तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों को रौंदा, पीछे से टक्कर मारते हुए घसीटता ले गया

आग लगी कैसे?

इधर, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर शोरूम में आग की घटना कैसे घटी? वहीं, साथ ही अभी यह भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग की इस घटना में नुकसान कितना हुआ है। हालांकि, कहा जा रहा है कि आग में माली नुकसान काफी ज्यादा हो गया है। गनीमत इतनी है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।