एमटीवी रोडीज में मिला बड़ा ब्रेक, आगे चलकर काफी अवसर मिलेंगे - दिग्विजय राठी

एमटीवी रोडीज में मिला बड़ा ब्रेक, आगे चलकर काफी अवसर मिलेंगे - दिग्विजय राठी

Got big break in MTV Roadies

Got big break in MTV Roadies

शनिवार रात को 7 बजे एमटीवी शो में नजर आएंगे पंचकूला के दिग्विजय  राठी

पंचकूला। Got big break in MTV Roadies: एमटीवी रोडीज शो में पंचकूला के दिग्विजय सिंह राठी का चयन हुआ है। उनका पहला शो शनिवार शाम 7 बजे आएगा। 23 वर्षीय दिग्विजय सिंह राठी एसडी कॉलेज, चंडीगढ़ से बीसीए और फिटनेस ट्रेनिंग में डिप्लोमा हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर की पिस्टल शूटर हैं। अपने कॉलेज की माडलिंग टीम का अध्यक्ष रह चुके है । उनकी लीडरशिप के तहत 6 कॉलेज फेस्टिवल जीते। 

दिग्विजय सिंह से बातचीत के कुछ अंश।

फिटनेस क्यों जरूरी है?

दिग्विजय राठी - मुझे फिट रहना पसंद है, इसलिए मैं नियमित रूप से वर्कआउट करता हूं। इससे मन शांत और शरीर चुस्त रहता है।

एमटीवी रोडीज में आने का क्यों मन था?

दिग्विजय राठी - बचपन से ही रोडीज़ शो देखता आया हूं , इसलिए सपना था पहले से ही शो में जाना है,  ग्रुप डिस्कशन 1 ग्रुप डिस्कशन 2 क्लियर करके पर्सनल इंटरव्यू राउंड देने का मौका मिला। मैं अपने आपको काफी खुशकिस्मत समझता हूं कि 50 हजार लोग आडिशन देने आए और उनमें 30 लोग सेलेक्ट होकर यात्रा पर जाएंगे और मुझे मौका मिला है, ये सफर करने का।

शो में मे किन कलाकारों से मिल चुके हो?

सोनू सूद सर, प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी जैसे बड़े लोगों के आगे अपने आपको प्रेजेंट करने का मौका मिला और उनके साथ ये बेहतरहीन सफ़र करेंगे

आपने अपना गैंग लीडर किसे चुना है?

दिग्विजय राठी - मैंने अपना गैंग लीडर गौतम गुलाटी को चुना, क्योंकि उनके साथ एक कनेक्शन बन गया था इंटरव्यू से ही मुझे उम्मीद है कि आगे भी ये कनेक्शन और स्ट्रॉन्ग होगा और गेम में आगे बढ़ने में फ़ायदेमंद रहेगा।

शो में आगे चलकर क्या होने वाला है?

दिग्विजय राठी - शो की जर्नी बहुत ही मुश्किल रहती है, जिसमें हमें टेंट में रहना होगा या बेहद मुश्किल टास्क और वोटआउट सर्वाइव करने होंगे। साथ ही बहुत मजेदार सफर होने वाला है। जहां हम बाइक पर एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल करेंगे। 

आप अपना भविष्य क्या देखते हैं?

दिग्विजय राठी -  एक साल से मुंबई रह रहा हूं। एंटरटेनमेंट फील्ड में ही आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। ये शो मिलना मेरे लिए काफी बड़ा ब्रेक है और आगे भी और बड़े शोज़ करता रहूँगा। 

माता-पिता का कैसा सहयोग रहा?

दिग्विजय राठी - मैं माता रीना राठी-पिता सुरेंद्र राठी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने उसे पूरी फ्रीडम दी और आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित किया।

यह पढ़ें:

अरविंद केजरीवाल पंचकूला की धरती से करेंगे 2024 में हरियाणा में आप की सरकार बनाने का शंखनाद: योगेश्वर शर्मा

हरियाणा के जींद में हाहाकार; रोडवेज बस और क्रूजर गाड़ी की भयानक टक्कर में कई लोगों की मौत, कई घायल, खून से लथपथ पड़ी थीं डेड बॉडीज

घुटनों के ऊपर चढ़ा पैंट... देखिए, कैसे खेत में धान लगा रहे हैं राहुल गांधी, ट्रैक्टर से जुताई भी की, सोनीपत में किसानों को देखा तो रुक गए