Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai| राहुल गांधी ने खेत में धान लगाई, शिमला जा रहे थे, सोनीपत में रुक गए

घुटनों के ऊपर चढ़ा पैंट... देखिए, कैसे खेत में धान लगा रहे हैं राहुल गांधी, ट्रैक्टर से जुताई भी की, सोनीपत में किसानों को देखा तो रुक गए

 Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai

Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai

Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai: भारत जोड़ो यात्रा के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मिजाज बदल चुका है और अब उनकी वो तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। जिनके बारे में देश के लोग कल्पना भी नहीं करते थे। दरअसल, राहुल गांधी अब पूरी तरह से जमीन पर उतर चुके हैं। राहुल एक आम आदमी की तरह आम लोगों के बीच में जाने की कोशिश कर रहे हैं। उनसे बातचीत कर कर रहे हैं। उनकी राजी-खुशी सुन रहे हैं। कहीं न कहीं राहुल गांधी का इस प्रकार का व्यक्तित्व उनका प्रभाव बढ़ा रहा है।

वहीं इसी कड़ी में अब राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत में खेत में धान लगाते हुए नजर आए हैं। राहुल गांधी ने अपने पैंट को घुटनों पर चढ़ाकर किसानों और मजदूरों के साथ खेत में धान की रोपाई की और साथ ही ट्रैक्टर भी चलाया। धान रोपते हुए राहुल गांधी की तस्वीरें भी सामने आईं हैं। जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं हैं। लोग राहुल गांधी को अब इस तरह देख तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे चुनावों से जोड़ रहा है तो कोई राहुल को आमजन का सरोकारी नेता बता रहा है।

 Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai
 Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai
 Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai
 Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai
 Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai
 Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai
 Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai
 Rahul Gandhi Ne Sonipat Mein Dhaan Lagai

बताया जाता है कि, राहुल गांधी शनिवार सुबह दिल्ली से शिमला जाने के लिए निकले थे। लेकिन इसी बीच वह अचानक से सोनीपत में रुक गए और रुकने के बाद यहां एक गांव में धान लगाने निकल पड़े। खेत में किसान और मजदूर धान की रोपाई करने में लगे हुए थे। जहां राहुल गांधी भी उनके पास पहुंच गए और उनसे धान लेकर खुद भी लगाने लगे। इस दौरान राहुल गांधी ने खेत में ट्रैक्टर भी चलाया और साथ ही खेत में काम कर रहे किसानों और मजदूरों से बातचीत की। उनकी परेशानी समझी।

राहुल गांधी का वीडियो


जब बाइक मैकेनिक बन गए राहुल गांधी

राहुल गांधी इन दिनों डिलीवरी बॉय से लेकर बसों में सफर करने वाली महिलाओं और अन्य लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों राहुल ने ट्रक में बैठकर ड्राइवर के साथ यात्रा की थी और ट्रक ड्राइवरों की परेशानियों को महसूस किया था। इसके अलावा अभी हाल ही में राहुल गांधी बाइक मैकेनिक्स की दुकानों में उनके साथ बाइक ठीक करते नजर आए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली स्थित करोल बाग पहुंचे हुए थे और यहां उन्होंने बाइक मैकेनिक्स की दुकानों पर दौरा किया था। उनसे नजदीक से रूबरू हुए और उनकी परेशानियों को सुना और उनसे कई अन्य जानकारियां ली थीं. इस बीच राहुल गांधी ने मैकेनिक्स को बाइक ठीक करते हुए करीब से देखा और खुद भी बाइक रिपेयरिंग में हाथ अजमाया।

पूरी खबर- पेचकस घुमा रहे, कालिख लगी हुई... राहुल गांधी तो बाइक मैकेनिक बन गए! दुकानों पर पहुंचे तो रिपेयरिंग शुरू कर दी, ये तस्वीरें चर्चा में आईं