Haryana DGP Ajay Singhal: हरियाणा के नए DGP की गैंगस्टरों को साफ चेतावनी; फिरौती की कॉल को हल्के में नहीं लेंगे

हरियाणा के नए DGP की गैंगस्टरों को साफ चेतावनी; फिरौती की कॉल को हल्के में नहीं लेंगे, बोले- मैं OP सिंह जैसा अच्छा स्पीकर नहीं

Haryana New DGP Ajay Singhal Takes Charge And Warns Gangster

Haryana New DGP Ajay Singhal Takes Charge And Warns Gangsters

Haryana DGP Ajay Singhal: हरियाणा के नव-नियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने अपना पदभार संभाल लिया है। नए साल के पहले दिन आज गुरुवार को सिंघल ने पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं DGP पद संभालने के बाद अजय सिंघल मीडिया से भी मुखातिब हुए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने हरियाणा पुलिस में अपने नेतृत्व, क्राइम कंट्रोल, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, भ्रस्टाचार, बदलती पुलिसिंग और सामने आने वाली चुनौतियों और बदलावों पर बात की। साथ ही उन्होंने सीएम सैनी का आभार भी व्यक्त किया।

हरियाणा के नए DGP की गैंगस्टरों को साफ चेतावनी

DGP अजय सिंघल ने गैंगस्टरों को साफ और सीधी चेतावनी दी है। आज के समय में फिरौती के काल्स बढ़ने के मामलों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, हम फिरौती की कॉल को हल्के में नहीं लेंगे। फिरौती कॉल चाहें हरियाणा की धरती से किए गए हों या विदेश से। हम कहीं भी छोड़ेंगे नहीं। जो भी डराएगा और धमकाएगा। उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा पुलिस सशक्त है और कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं डीजीपी ने फिरौती मांगने वालों को आतंकवादी भी बताया। उन्होंने कहा कि, फिरौती मांगने वाले भी आतंकवादी ही हैं। बस फर्क इतना है अभी इन्हें टेरर एक्ट में नहीं लिया जा रहा है।

भ्रस्ट पुलिस कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे

पुलिस विभाग में होने वाले भ्रस्टाचार को लेकर भी DGP अजय सिंघल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रस्टाचार हर जगह है लेकिन हम अपने विभाग में भ्रस्टाचार को लेकर बेहद सजग हैं। लोगों के पुलिस की एक्टिवविटी है इसलिए पुलिस के ऐसे मामले ज्यादा सामने आते हैं। लेकिन सूचना मिलने पर हम तुरंत कारवाई करते हैं। हरियाणा पुलिस में भ्रस्ट पुलिस कर्मियों की कोई जगह नहीं है। भ्रस्ट पुलिस कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। ऐसे भ्रस्ट पुलिस कर्मियों पर न केवल कार्रवाई होगी, बल्कि हम यह तय करेंगे कि वो फोर्स में न रहें। उन पर प्रशासनिक और आपराधिक कार्रवाई होगी और उन्हें डिसमिस किया जाएगा।

मैं पूर्व DGP ओपी सिंह जैसा स्पीकर नहीं- DGP सिंघल

अजय सिंघल ने मीडिया के सामने पूर्व DGP ओपी सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने जब 1992 में आईपीएस सर्विस जॉइन की। तब ओपी सिंह, आलोक रॉय और मैंने एक साथ ही ट्रेनिंग की थी। आज हमारे बैच के 10 से 12 अफसर ऐसे हैं जो देश में DGP हैं। वहीं मेरे पहले जो डीजीपी ओपी सिंह थे, उनसे आपका बहुत ज्यादा तालमेल और परिचय रहा है। लेकिन मैं उनके जैसा अच्छा स्पीकर नहीं हूं। मेरे मामले में वो थोड़ी कमी आपको फेस करनी पड़ेगी। वो बहुत बढ़िया बोलते थे और उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। मेरी इतनी पकड़ इस मामले में नहीं है। फिर भी मेरे जो आइडियाज़ हैं वो मैं आप सबके साथ शेयर करूंगा।

पिछले 30 सालों में कई बार बदली पुलिसिंग

DGP अजय सिंघल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के अपने मुख्यमंत्री नायब सैनी का बहुत शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इस यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके निर्देशों पर खरा उतरूँ और हरियाणा की जनता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी बेहतर ढंग से पूरी करूँ। DGP ने कहा कि पुलिस का काम कठिन है, पुलिस को पहले अपराधियों को ढूंढना और फिर उनके खिलाफ एक्शन लेना होता है। पिछले 30 सालों में पुलसिंग लगभग 5 बार बदल चुकी है। जब मैं 1992 में पुलिस में आया था तो उस दौर में अलग टाइप की पुलिसिंग थी। उसके बाद इंटरनेट आया। पुलिसिंग फिर बदली। इसके बाद मोबाइल आया, पुलिसिंग फिर बदली।

इसके बाद तकनीकी और बदली और पुलिसिंग फिर अलग तरह की हुई। इसके बाद अब स्मार्ट फोंस का जमाना है और अपराधी स्मार्ट हो गए हैं। इसके बाद पुलिसिंग फिर से बदली और स्मार्ट हुई है। इसके बाद अब AI का जमाना भी आ गया है। लेकिन हरियाणा पुलिस के सामने जब-जब कोई चुनौती आई है, हरियाणा पुलिस ने उसका डटकर सामना किया है और हर क्षेत्र में पुलिस को कामयाबी मिली है। हरियाणा पुलिस ने क्राइम कंट्रोल करते हुए कानून-व्यवस्था बना के रखी है। हरियाणा पुलिस एक अनुशासित फोर्स है। केंद्र सरकार भी हरियाणा पुलिस की सराहना करती है। आज की नई चुनौतियों को लेकर हम लगातार काम कर रहे हैं। साइबर क्राइम और नशा तस्कर, फिरौती को लेकर हमारी कार्रवाई जारी है। इसे लेकर अनभिज्ञ नहीं हैं। हमें इसका पूरा ज्ञान है और हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।

पहले के सभी ऑपरेशन चालू रहेंगे

वहीं डीजीपी ने कहा कि, हाल ही में चलाये गए 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन', 'ऑपरेशन हॉटस्पॉट' और 'ऑपरेशन पीछा करो' को हम जारी रखेंगे। इससे हमें बहुत सफलता मिली है। इसके अलावा मेरे पास 8-9 पेजों के आइडियाज़ हैं। मैं पुलिस के लिए इन आइडियाज़ को लिखता रहा हूं। वहीं 3 नए क्रीमनल लॉं को लेकर डीजीपी ने कहा कि जब सरकार ने ये कानून लाए तो हमें लगा कि ये एक नया झंझट आ गया। हम कैसे करेंगे। लेकिन बाद में जब हमने इसे समझा तो पाया कि आने वाली पीढ़ी के लिए ये होना बहुत जरूरी है। अपराध के हिसाब से सजाएं बदली गईं हैं। हमें इसे लगातार सफल बना रहे हैं। हमें से कड़ाई से लागू कर रहे हैं।

हरियाणा पुलिस को नई शेप देंगे

DGP ने कहा, मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि अगर किसी को भी कोई दिक्कत है तो वो मुझ तक सीधे अपनी शिकायत पहुंचा सकता है। इसके लिए कंप्लेंट वीडियो सिस्टम है। जिसे मैं अब आटोमेट भी करने जा रहा हूं। सबसे पहला स्टेप मैं यही लूंगा कि जो भी शिकायतें आईं हैं, उनपर काम किया जाये और उन्हें निपटाया जाये। हम महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध व एनएचआरसी के मामलों को लगातार देख रहे हैं। इन मामलों को हम डिटेक्ट कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि हम हरियाणा एसटीएफ़ को रीऑर्गेनाइज़ करेंगे, लैंड माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। इन्हें कंट्रोल किया जाएगा। हिंसा के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है। हम हरियाणा पुलिस को नई शेप देंगे।

विपक्ष पर DGP का बड़ा निशाना

हरियाणा में कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले विपक्ष के आरोपों पर भी DGP ने जवाब दिया और कहा कि ऐसी कोई परेशानी नहीं है। विपक्ष अगर उंगली उठा रहा है तो हम देखेंगे की कहां कमी है लेकिन अगर हरियाणा की कानून व्यवस्था इतनी खराब है तो हरियाणा की जीडीपी क्यों बढ़ रही है। हरियाणा में लोग बाहर से क्यों आ रहे हैं। हरियाणा में लोग सुखी क्यों हैं। हरियाणा में प्रॉपर्टी रेट क्यों बढ़ रहे हैं। लोग यहां क्यों इन्वेस्ट कर रहे हैं। ये मैं कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहा हूं, विपक्ष की इस पर बोलने की अपनी मजबूरी है, उस पर मैं नहीं जाना चाहता। हालांकि हरियाणा पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के लिए मजबूती के साथ काम कर रही है।

जब अजय सिंघल पंचकूला कमिश्नर रहे

डीजीपी ने कहा कि जब मैं 2014 के दौरान अंबाला और पंचकूला का कमिश्नर रहा तो इस बीच पंचकूला में साढ़े तीन सौ प्रदर्शन हुए। उसकी मेरी पास पूरी डीटेल है। हर वर्ग ने यहां आकार प्रोटेस्ट किया। लेकिन किसी ने प्रोटेस्ट में झगड़े का मामला नहीं सुना। क्योंकि हमने इसके लिए एक सिस्टम बनाया ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े। डीजीपी ने कहा कि प्रोटेस्ट करना सबका मौलिक अधिकार है, हम इसका सम्मान करते हैं और इस अधिकार में उनकी सहायता भी करते हैं। लेकिन प्रोटेस्ट कानून-व्यवस्था के दायरे में होना चाहिए।

थानों की स्थिति खराब है, क्या करेंगे?

डीजीपी से जब पूछा गया कि आज हरियाणा में कई थानों की स्थिति खराब देखी जा रही है। जो भी शिकायत कर्ता वहां जाते हैं उन्हें सही से बैठने और साफ पानी पीने तक की सुविधा नहीं मिलती। शिकायत कर्ताओं की सुनवाई नहीं की जाती। इस पर डीजीपी ने कहा कि अच्छा सवाल है, हम इस पर काम करेंगे। मेरा आइडिया है कि हम स्टेप वाइज़ चलने के साथ-साथ अगले 5-10 साल की चुनौतियों को लेकर आगे बढ़ें और काम करें। डीजीपी ने कहा कि जब मैंने सर्विस जॉइन की थी तो तब तो थानों का और भी बुरा हाल था। लेकिन बाद में सरकार ने हमें सपोर्ट किया। आज हमारे थाने पक्के हैं। पुलिस के पास आज गाड़ियों की संख्या बढ़ी है। आज सरकार का हमें पूरा सपोर्ट है।

CM ने कहा है- आप खुले होकर काम करिए

हरियाणा सीएम सैनी ने डीजीपी अजय सिंघल को फ्री हैंड दिया है। उन्हें कहा है कि वह बिना किसी दबाव के खुले होकर काम करें। डीजीपी ने बताया कि जब मैंने हरियाणा सीएम नायब सैनी से कल मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि आप खुले होकर काम करिए, जो भी चाहिए वो हमें बताइये। वो सरकार प्रदान करेगी। वहीं डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस में पुलिस बल की कुल संख्या 70 हजार की है। इस समय 55,000 पुलिस बल की पोस्टिंग है। साढ़े 5 हजार पदों पर अभी भर्ती निकाली जा रही है। इसके बाद चरण बद्ध तरीके से पुलिस की भर्ती की जाएगी। हम एक दम से भर्ती नहीं कर सकते। क्योंकि हमारे पास उतनी ट्रेनिंग व्यवस्था नहीं है। अभी अधिक से अधिक 5 हजार पुलिस कर्मी एक साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। आगे पुलिस की भर्ती निकलती रहेगी।