Girl raped several times

Snapchat पर हुई दोस्ती फिर हुआ घिनौना खेल शुरू, युवती से कई बार हुआ दुष्कर्म; पढ़ें कैसे फंसी युवती जाल में

Girl raped several times

Girl raped several times


 

Girl raped several times- सोशल मीडिया का उपयोग जहां लोग मनोरंजन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं वहीं लगातार इनकी वजह से आपराधिक घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। अपराध का एक ऐसा ही घिनौना मामला सामने आया है।

दिल्ली के एक युवक ने स्नैपचेट पर हरियाणा कैथल की रहने वाली एक युवती से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा युवती की कुछ अश्लील तस्वीरें ले ली। बाद में फोटो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि बाद में अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

पुलिस को दी शिकायत में कैथल के पूंडरी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले स्नैपचैट पर उसकी दिल्ली निवासी युवक दीपक के साथ दोस्ती हुई थी। वह उससे मिलने के लिए भी आया और इस दौरान उसकी एक उसकी अश्लील फोटो ले ली।

3 महीने से कर रहा था दुष्कर्म

युवती का कहना है कि इसके बाद दीपक ने उसके साथ 30 अक्टूबर 2022 से 30 जनवरी तक कई बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसने उसके द्वारा ली गई अश्लील फोटो को वायरल कर दिया। युवती को इसका पता चला तो उसने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना कैथल में शिकायत दर्ज कराई।

क्या कहती है महिला थाना प्रभारी

महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्हीं देवी ने बताया कि पूंडरी क्षेत्र की युवती ने शिकायत दी थी कि दिल्ली के एक युवक की उसकी साथ दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वायरल की। आरोपी दीपक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है।

 

यह पढ़ें- दिल्ली : द्वारका में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार