Girl Nude On Road After Gangrape In Moradabad: UP के मुरादाबाद में लड़की के साथ हैवानियत, 5 युवकों ने गैंगरेप कर सड़क पर नंगा दौड़ाया

इंसान ने मार डाली इंसानियत: UP से बेहद खौफनाक तस्वीर, 5 युवकों ने पहले गैंगरेप किया, फिर लड़की को सड़क पर नंगा दौड़ाया

Girl Nude On Road After Gangrape In Moradabad

Girl Nude On Road After Gangrape In Moradabad

Girl Nude On Road After Gangrape In Moradabad : लड़कियों के साथ रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं| आयेदिन देश की अलग-अलग जगहों पर लड़कियों का रेप किया जा रहा है और वो भी बेहद खौफनाक तरीके से| वहीं, रेप करने वाले अब रेप तक ही सीमित नहीं हैं| इनके हौंसले इतने बुलंद है कि ये रेप के बाद किसी लड़की को सड़क पर नंगा भी घुमा रहे हैं|

बतादें कि, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक ऐसी ही घटना घटी है| जहां के भोजपुर इलाके में 5 युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और फिर इसके बाद उसे सड़क पर सरेआम बिना कपड़ों के छोड़ दिया| लड़की के तन पर एक भी कपड़ा आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उसे ऐसे ही सड़क पर नंगा चलने पर मजबूर किया| लड़की का वीडियो सामने आया है| जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

फिलहाल, इस घटना को अब पुलिस ने संज्ञान में लिया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई की है| बताया जाता है कि, पुलिस ने गैंगरेप के 5 आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि 4 अभी फरार हैं| जिन्हें पकड़ने की कोशिश चल रही है| स्थानीय एसपी का कहना है कि घटना में विधिवत कड़ी कार्रवाई की जाएगी|

किडनैप कर ले गए थे लड़की को

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की एक मेले में गई हुई थी| जहां से उसे इन 5 युवकों ने किडनैप किया और फिर अपने साथ एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया| वहीं, गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने लड़की को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाया और उसे ऐसे ही घर तक जाने को मजबूर किया| बताया जाता है कि, जब इलाके के अन्य लोगों ने लड़की को इस हालत में देखा तो वह लड़की को  घर लेकर गए और जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई|

लोग बोले- लड़की नहीं, राज्य में कानून-व्यवस्था निर्वस्त्र हुई है

इधर, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी उबाल देखा जा रहा है| लोग यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं| लोगों का कहना है कि, इस घटना में लड़की निर्वस्त्र नहीं हुई है बल्कि राज्य में कानून-व्यवस्था निर्वस्त्र हुई है| लोग का कहना है कि यूपी में आरोपियों के हौसले कितने  बुलंद हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है इस पूरे घटनाक्रम से साफ-साफ समझा जा सकता है|

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी किया ट्वीट

इधर, मुरादाबाद में लड़की के साथ गैंगरेप की इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है| स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा- मुरादाबाद में गैंगरेप के बाद आरोपियों ने सड़क पर नग्न अवस्था में नाबालिग बच्ची को घुमाया। सोचिए आज हमारे देश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। आज कड़े कदम नहीं उठाए गए तो एक दिन स्तिथि काबू से बाहर चली जाएगी।