Gangwar in Rewari Haryana: हरियाणा में गैंगवार; 4 युवकों पर चलीं गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश, आते ही झोंक दी फायरिंग
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में गैंगवार; 4 युवकों पर चलीं गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश, आते ही झोंक दी फायरिंग

Gangwar in Rewari Haryana

Gangwar in Rewari Haryana

Gangwar in Rewari Haryana: हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम से गैंगवार की खबर सामने आई थी और अब ऐसी ही एक खबर रेवाड़ी से सामने आ रही है। बताया जाता है कि, यहां 4 युवकों पर गोलियां चलीं हैं। लेकिन गनीमत रही कि चारो के चारो युवक बाल-बाल सुरक्षित बच गए हैं। गोलियां चलाने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। गोलियां चलाने के बाद बदमाश फटाफट मौके से फरार हो गए।

यह पढ़ें- मोहाली में होश उड़ाने वाली वारदात; गाजर-मूली की तरह तलवार से काट दीं युवक की उंगलियां, बोले- हाथ आगे कर, वरना गर्दन काट देंगे

गैंगस्टर महेश सैनी के मकान के पास वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी में जिस जगह पर बदमाशों ने आकर गोलियां चलाई हैं। वह जगह गैंगस्टर महेश सैनी के मकान के पास की है। बदमाशों ने गैंगस्टर महेश सैनी का मकान के नजदीक खड़े इन चार युवकों पर गोलियां चलाईं। बदमशों ने आते ही फायरिंग झोंक दी। इससे यह आशंका जाहिर की जा रही है कि ये गैंगवार ही है।

पुलिस ने जांच शुरू की

इधर, वारदात के बाद जहां इलाके में दशहत का माहौल बन गया है तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

गुरुग्राम की गैंगवार पढ़ें

यह पढ़ें- हरियाणा में भीषण गैंगवार; सड़क पर दनादन बरसीं गोलियां, शख्स को छलनी कर फरार हुए लॉरेंस गैंग के गुर्गे, सोशल मीडिया पर लिखा- हमनें मारा