यूपी के मेरठ में लड़की को जबरन KISS करने की मिली खौफनाक सजा, दांत से मनचले का चबा डाला होंठ
BREAKING
BJP नेता के ड्राइवर की पत्नी से गैंगरेप: मेरठ में लिफ्ट देकर कमरे में ले गए, हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की; पति से लड़कर निकली थी चंडीगढ़ प्रशासक ने स्टैंडिंग कमेटियों की घोषणा की; कई प्रमुख हस्तियों को जगह, देखिए किस कमेटी का कौन अध्यक्ष, कौन सदस्य बनाए गए अरे गजब! 1 घंटे में 13 किलो ड्राई फ्रूट खा गए अफसर; जल संरक्षण जागरूकता अभियान पर निकले थे, बिल बैठा दिया 19 हजार रुपए '75 की उम्र में रिटायर हो जाना चाहिए'; RSS प्रमुख मोहन भागवत का नेताओं को बड़ा संदेश, कहा- किसी और को भी तो मौका मिले पंजाब विधानसभा में अमन अरोड़ा और बाजवा में तेज बहस; सदन को 'स्टेज' कहने पर माहौल गर्म हुआ, BBMB से CISF हटाने का प्रस्ताव पेश

यूपी के मेरठ में लड़की को जबरन KISS करने की मिली खौफनाक सजा, दांत से मनचले का चबा डाला होंठ

Forced KISS in Meerut

Forced KISS in Meerut

Forced KISS in Meerut: मेरठ में एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचा लिया। वह रेप करने आए युवक(youth who came to rape) से भिड़ गई। आरोपी ने जबरन किस करने की कोशिश की तो महिला ने दांत से काटकर उसके होंठ अलग कर दिए। होंठ कटते ही उसके मुंह से खून बहने लगा(bleeding from the mouth)। वो दर्द से तड़पकर चिल्लाने लगा। महिला ने भी चीख-पुकार मचाई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके होंठ के टुकड़े को पैकेट में सील किया। घायल आरोपी को नजदीकी सीएचसी ले गए। वहां उसका ट्रीटमेंट किया। यह पूरा मामला दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का शनिवार दोपहर का है। महिला ने लावड़ गांव के मोहित सैनी पर रेप की कोशिश, छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई है।

खेत में काम कर रही थी महिला / woman working in the field

पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने खेत में काम कर रही थी। सन्नाटा था। आसपास कोई नहीं था। तभी एक युवक ने अचानक पीछे से आकर उसे दबोच लिया। वह घबरा गई। समझ नहीं पाई कि उसे किसने पकड़ा। महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। तभी युवक उसे खेत में घसीटने लगा। उसके कपड़े फाड़ने लगा। जोर-जबरदस्ती करने लगा।

कुछ समझ नहीं आया तो होंठ काटकर अलग किया / If you didn't understand anything, cut your lips apart.

पीड़िता ने बताया कि वह खुद को युवक से बचाने का पूरा प्रयास कर रही थी। तभी युवक जबरन किस करने लगा। खुद को बचाने के लिए महिला ने युवक के होंठों को अपने दांतों से जोर से काट लिया। गुस्से और घबराहट में महिला ने युवक के होंठ को ऐसे काटा कि उसका होंठ ही कटकर अलग हो गया। होंठ अलग होते ही वह दर्द से तड़पने लगा। तभी महिला ने शोर मचा दिया।

आसपास के लोगों ने पहुंचकर युवक को पकड़ा / People around reached and caught the young man

शोर सुनकर खेत में आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला ने पूरा वाकया बताया। लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।

यह पढ़ें:

नोएडा में नशे में धुत युवक-युवती का मॉल के बाहर हाई वोल्टेल ड्रामा, गार्ड से की हाथापाई

थाने में कॉन्स्टेबल से बॉडी मसाज करा रहीं थी महिला थाना प्रभारी, यूपी पुलिस का वीडियो वायरल

यूपी में रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार! एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा, वादी से मांगे थे 10 हजार रुपये