Five States Assembly Election Result Live

Five States Assembly Election Result Live: देखें कौन पार्टी कर रही कमाल, कहां से कौन उम्मीदवार परिणाम की रेस में आगे

Five States Assembly Election Result Live

Five States Assembly Election Result Live

Five States Assembly Election Result Live : देश के पांच राज्यों ( उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर, पंजाब) में विधानसभा चुनाव-2022 का आज परिणाम जारी हो रहा है| वोट पेटिका में वोटों के रूप में बंद पार्टी/उम्मीदवारों की किस्मत क्या रंग लाती है? यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा| खैर, उम्मीदवारों का फाइनल परिणाम क्या रंग लाएगा.... ये तो बाद में देखने को मिल ही जाएगा| लेकिन अभी आप फिलहाल यह देखें कि कौन पार्टी/उम्मीदवार परिणाम की रेस में आगे है.... तो आइये जानते हैं ... बने रहिये अर्थ प्रकाश के साथ हम आपको देंगे परिणाम से जुडी हर उपडेट

खबर अपडेट हो रही है, लिंक रिफ्रेश करते रहें......

 

 

केजरीवाल मॉडल के सामने Punjab के राजनीतिक सूरमाओं की शिकस्त... जनता ने वोटों से भर दी झोली

पंजाब में आम आदमी पार्टी एक नया इतिहास रचने जा रही है| पंजाब की 117 में से 90 सीटों पर बढ़त बनाये हुए आम आदमी पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए अब तत्पर है| बतादें कि, केजरीवाल मॉडल के सामने Punjab के राजनीतिक सूरमाओं की शिकस्ती नजर आ रही है| क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह, क्या सिद्धू, क्या चन्नी और क्या प्रकाश व सुखबीर बादल| ये सब अपनी सीट खोते दिख रहे हैं| इन सभी सीटों पर आप के उम्मीदवार आगे हैं|

Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live

 

चन्नी को झटका...

चरणजीत सिंह चन्नी ने भले ही आम लोगों के बीच अपनी जगह बनाई, वह उनसे घुले-मिले लेकिन लगता है कि पंजाब के लोगों ने उन्हें नकार दिया| चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों जगह से पिछड़े हुए हैं| इन दोनों ही सीटों पर आम आदमी पार्टी की बढ़त है| चन्नी के लिए यह बहुत बड़ा झटका है कि वह दो-दो सीटों पर लड़ने के बावजूद एक भी सीट पर आगे नहीं हैं|

Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live

सिद्धू को झटका....

सिद्धू भी पंजाब को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे लेकिन पंजाब की जनता ने उनका बड़बोला पन देख शायद उन्हें तरजीह नहीं दी| सिद्धू अपनी अमृतसर पूर्व सीट से हाथ धो बैठेंगे| सिद्धू इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर से पीछे चल रहे हैं|

Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live

कैप्टन को भी झटका...

इधर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन्होंने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा वह भी पटियाला सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से मात खाते दिख रहे हैं|

Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live

प्रकाश और सुखबीर बादल दोनों अपनी सीट पर पिछड़े.....

इसके साथ ही जलालाबाद से अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पिछड़ गए हैं। इसी तरह लांबी से अकाली दल संरक्षक प्रकाश सिंह बादल भी आम आदमी पार्टी से पीछे हैं।

Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live

यूपी में अब बीजेपी 250 सीटों पर आगे....

बतादें कि, यूपी में बीजेपी अब 241 सीटों पर आगे चल रही है| जबकि दूसरे नंबर टक्कर देते हुए सपा 101 सीटों पर आगे है| वहीं, बसपा 4 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस भी 4 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है|  यूपी में प्रियंका के मेहनत रंग नहीं लाई| बतादें कि, यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 202 सीटें चाहिए|

परिणाम की रेस में सपा को पीछे देख अखिलेश यादव का बड़ा बयान...

इधर, परिणाम की रेस में सपा को पीछे देख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है| अखिलेश यादव परिणाम की रेस में सपा की स्थिति देख जीत की उम्मीद नहीं हार रहे हैं| अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा - इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का, ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र  लेकर ही लौटें!

गोरखपुर अर्बन से योगी आगे....

वहीं, गोरखपुर अर्बन से चुनाव लड़े योगी आदित्यनथ इस सीट से आगे चल रहे हैं| जबकि करहल सीट से चुनाव लड़े अखिलेश यादव भी इस सीट से आगे है| मतलब, दोनों महारथी अपनी-अपनी सीट पर जीतते दिख रहे हैं|

Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live
Five States Assembly Election Result Live
Caption

पंजाब में क्या हाल?

पंजाब में वोटों की गिनती जारी है और ताजी खबर के अनुसार आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर आगे चल रही है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 13 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 5 सीटों पर आगे है| इधर, बसपा और शिरोमणि अकाली दल की 2 और 8 सीटों पर बढ़त बनी हुई है|  बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटें चाहिए|

धुरी में आगे चल रहे हैं भगवंत मान....

आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान धुरी सीट से आगे चल रहे हैं।

सिद्धू को झटका....

बतादें कि, जहां कांग्रेस पंजाब में गोते खा रही है तो वहीं लगता है कि सिद्धू भी अपनी अमृतसर पूर्व सीट से हाथ धो बैठेंगे| सिद्धू इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर से पीछे चल रहे हैं|

चन्नी को भी झटका...

वहीं, चुनाव के नजदीक समय में कांग्रेस की तरफ से सीएम बनने वाले और अपने आम व्यवहार से चर्चा में रहने वाले चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों जगह से पिछड़े हुए हैं| इन दोनों ही सीटों पर आम आदमी पार्टी की बढ़त है|

कैप्टन को भी झटका...

इधर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन्होंने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा वह भी पटियाला सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से मात खाते दिख रहे हैं|

मोगा में AAP आगे....

वहीं, मोगा में AAP के डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा आगे चल रहे हैं। सोनू सूद की बहन और कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद यहां से बुरी तरह पिछड़ रही हैं|

प्रकाश और सुखबीर बादल दोनों अपनी सीट पर पिछड़े.....

इसके साथ ही जलालाबाद से अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पिछड़ गए हैं। इसी तरह लांबी से अकाली दल संरक्षक प्रकाश सिंह बादल भी आम आदमी पार्टी से पीछे हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी का डंका....

बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां बीजेपी की दुबारा सत्ता में वापसी होती दिख रही है| बीजेपी यहां 215 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है जबकि सपा 89 सीटों पर आगे है| यूपी में बसपा और कांग्रेस की काफी बुरी हालत है| बतादें कि, यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 202 सीटें चाहिए|

उत्तराखंड में बीजेपी आगे...

वहीं, बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां भी बीजेपी 44 सीटों पर आगे चल रही है| जबकि कांग्रेस दुसरे नंबर पर 15 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है| बतादें कि, उत्तराखंड में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 36 सीटें चाहिए|