पुलिस ने दो अलग अलग मामलो हेरोइन की सप्लाई करने वाले ड्रग पेडलर और घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले शातिर आरोपियो को किया काबू
Police Apprehended Drug Peddlers Supplying Heroin
इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए ड्रग पेडलर के कब्जे से 9.80 ग्राम हेरोइन और घर से चोरी करने वाले आरोपी के कब्जे से इंडेन गैस सिलेंडर,तीन चांदी की अंगूठियां और
दो चांदी की चेन बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Apprehended Drug Peddlers Supplying Heroin: यूटी प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और यूटी पुलिस के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा द्वारा नशे के खिलाफ पुलिस को सख्त सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर रखे है। उनका पूरा प्रयास है कि शहर को ड्रग फ्री बनाना। वही यूटी पुलिस द्वारा आदेशों की पालना करते हुए नशे के खिलाफ पूरी तरह से अभियान चला रखा है। पुलिस आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर नशे की खेप भी बरामद कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।वही आदेशों की पालना करते हुए थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार टीम ने एक आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपी ड्रग पेडलर की पहचान सैक्टर 26 बापू धाम कालोनी के रहने वाले 22 वर्षीय आनंद कुमार उर्फ आदर्श के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 09.80 ग्राम हेरोइन बरामद की। वही पुलिस ने अलग दूसरे मामले में घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले आरोपी की पहचान सेक्टर 28 निवासी 26 वर्षीय अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से इंडेन गैस सिलेंडर,दो चांदी की चैन, तीन चांदी अंगूठियां बरामद की।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल एसआई राजकुमार अन्य पुलिस पार्टी के साथ अपराध की रोकथाम के चलते मंगलवार लगभग 7 बजे एरिया में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस पार्टी न एक शख्स को आते देखा तो वह शख़्स पुलिस पार्टी को देखकर एक दम से पीछे की तरफ मुड़ गया।और भागने की कोशिश की। शक होने पर गश्त कर रही पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस तलाशी लेने पर उसके पास से 9.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।जब पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से हेरोइन/चिट्टा रखने के लिए कोई परमिट या लाइसेंस दिखाने के लिए बोला तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।बता दे कि थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने यूटी पुलिस प्रशासन के आदेशों की पालना करते हुए एक जनवरी 2026 से अब तक कई महत्पूर्ण मामलों को सुलझा कर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।जिसमें स्नैचिंग,नशीला पदार्थ की तस्करी,अवैध रूप से शराब की सप्लाई, हत्या का प्रयास और अन्य आपराधिक मामलों को सुलझाया।
केस नंबर दो
थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर 28 निवासी अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से इंडेन गैस सिलेंडर,दो चांदी की चैन, तीन चांदी अंगूठियां बरामद की।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी से और भी कई अहम जानकारिया हासिल करनी है। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 31 पुलिस की टीम को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला कि एरिया से घर में चोरी करने वाला आरोपी सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी किया उक्त सामना बरामद कर लिया।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दीप कॉम्प्लेक्स निवासी पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ ऊपर बताए गए पते पर किराएदार के रूप में रहती है।एक फरवरी 2026 को सुबह लगभग 11:20 बजे उसने अपने घर में ताला लगाया और नमाज़ के लिए चली गई।जब वह लगभग 1:00 बजे वापस आई और देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ था।और घर का सामान बिखरा हुआ था।और किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक इंडेन गैस सिलेंडर,2 चांदी की चेन,तीन चांदी की अंगूठियां,एक रियलमी मोबाइल फोन और 6 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे।