Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी ढेर; भारतीय सेना के साथ भीषण मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी ढेर; भारतीय सेना के साथ भीषण मुठभेड़, अन्य आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

Jammu Kashmir Indian Army Encounter Two Jaish Terrorists Killed

Jammu Kashmir Indian Army Encounter Two Jaish Terrorists Killed

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी प्रायोजित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। आतंकियों के पास से सेना ने हथियारों की बरादमगी भी की है। इस पूरे ऑपरेशन में राहत की बात ये है की सेना के किसी जवान को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

सेना के इस ऑपरेशन में पैरामिलेट्री फोर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल जवान भी संयुक्त रूप से शामिल रहे। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। आतंकियों की हर गोली का सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। ज्ञात रहे कि इससे पहले हाल ही में किश्तवाड़ के सिंगपोरा इलाके में भारतीय सेना और जैश-ए-मोहम्म समूह के आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की पैनी नजर

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की बहुत पैनी नजर है। आतंकियो को उनके नापाक मंसूबों के साथ ही कुचल दिया जा रहा है। लेकिन आतंकी अपनी नापाक हरकतों से फिर भी बाज नहीं आ रहे। हालांकि हमारी सेना भी इन्हें हर बार सबक सिखाने के तैयार है। दरअसल आतंकियों का मकसद है कि, सेना और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए घाटी को दहलाया जाए और फिर भारत के अन्य हिस्सों में घुसकर दहशत फैलाई जाए। लेकिन सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके इरादों को नाकाम कर दे रहे हैं।

घाटी में अब तक कई आतंकी ढेर

जहां पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में 100 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया तो वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन ऑल आउट' चलाया जा रहा है। आतंकियों के खात्मे का सिलिसला जारी है। पिछले कुछ ही दिनों में भारतीय सेना ने कई आतंकियों को ढेर किया है। सेना आतंकियों पर काल बनकर टूट रही है। हालांकि, अपने जवानों की शहादत भी हुई है। लेकिन सेना ने फैसला कर लिया है कि अब जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से साफ कर देना है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेस और पुलिस तीनों की संयुक्त कार्रवाई देखी जा रही है।

बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए

पिछले दिनों इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन भी उड़ते देखे गए हैं। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया था और भारतीय सेना ने गोलीबारी की थी। फिलहाल सिक्योरिटी एजेंसियों ने इस पर ध्यान दिया है और IB पर निगरानी बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी ड्रोन्स की यह गतिविधि सीमा पार से निगरानी या किसी संदिग्ध उद्देश्य से की जा रही हो सकती है।