चंडीगढ़ निगम कमिश्नर ने SDO को किया सस्पेंड; गार्डन के औचक निरीक्षण में खामियां पाईं तो लिया एक्शन, कर्मचारियों को सख्त हिदायत

Chandigarh MC Commissioner IAS Amit Kumar Surprise Inspection SDO Suspend

Chandigarh MC Commissioner IAS Amit Kumar Surprise Inspection SDO Suspend

Chandigarh: चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर IAS अमित कुमार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। दरअसल आज बुधवार को वह मनीमाजरा के औचक निरीक्षण पर थे। जहां उन्होंने शिवालिक गार्डन का दौरा किया। गार्डन का जायजा लेने के दौरान कमिशनर ने यहां साफ-सफाई और रखरखाव संबन्धित कई खामियां पाईं। वहीं इस तरह की लापरवाही को लेकर कमिश्नर ने मौके पर मौजूद हॉर्टिकल्चर (बागवानी विभाग) के SDO रोहित गर्ग को जिम्मेदार ठहराया और कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही अन्य अधिकारियों और सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत भी जारी की और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

SDO ने चालान नहीं किए तो भड़के कमिशनर

निगम कमिश्नर ने बताया कि जब वह गार्डन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे और वहां टॉयलेट का जायजा लिया तो उस वक्त टॉयलेट इंचार्ज की मौजूदगी नहीं थी, जबकि हमारे निरीक्षण के लिए आने की जानकारी दे दी गई थी। टॉयलेट इंचार्ज को मौजूद होना चाहिए था। इसके अलावा जब गार्डन के अन्य हिस्सों का दौरा किया तो देखा की कई जगहों पर गंदगी पड़ी थी। कूड़े के ढेर लगे थे। कमिश्नर के अनुसार, जब इस बारे में SDO से पूछताक्ष की गई तो इस दौरान मालूम चला कि SDO के पास चालान करने की पावर है लेकिन SDO ने कई दिनों से कोई चालान ही नहीं किया था। जबकि गार्डन में कूड़े के ढेर लगे हुए थे. इसी लापरवाही को देखते हुए SDO को सस्पेंड किया गया।

शहर के अन्य हिस्सों में भी होगा औचक निरीक्षण

चंडीगढ़ निगम कमिश्नर IAS अमित कुमार ने बताया कि पिछले दिनों से ही निरीक्षण करने का काम चल रहा है लेकिन अब लगातार इस दिशा में सक्रियता दिखाई जाएगी। आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी औचक निरीक्षण होगा। निगम कमिश्नर ने बताया कि एक दिन पहले भी उन्होंने औचक निरीक्षण किया था जो कि धनास क्षेत्र में था। उन्होंने यह भी कहा कि धनास के औचक निरीक्षण में टॉयलेट इंचार्ज मौजूद था। फिलहाल कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि नगर निगम के तहत आने वाली सभी संबन्धित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाये। अगर लापरवाही की जाती है तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारी इसके लिए जवाबदेह होंगे और उनपर कार्रवाई की जाएगी।