पति के साथ सब्जी लेकर घर जा रही महिला के कानों से दो सोने के झुमके छीनकर शातिर फरार

Capture shatir news image

Thief Snatched two Gold Earrings from the Woman's Ears

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Thief Snatched two Gold Earrings from the Woman's Ears: यूटी ईस्ट डिविजन के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र एरिया के अंतर्गत मंगलवार रात पति के साथ सब्जी लेकर घर जा रही महिला के कानों में पहने दो सोने के झुमके कोई अज्ञात व्यक्ति छीनकर फरार हो गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पता चला कि पीड़िता सैक्टर 29 में अपने परिवार सहित रहती है। मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने पति के साथ सैक्टर 29 सब्जी मंडी से सब्जी लेने के बाद जब वह घर जा रही थी।इसी दौरान एक शातिर पैदल महिला के पीछे से आया।और उसके कानों में पहने दो सोने के झुमके। छीन कर फरार हो गया।जिसके चलते हड़कंप मच गया।आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी।पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस नंबर दो

चेंकिंग के दौरान होटल का रिकॉर्ड रजिस्टर मेंटेन ना रखने के चलते आरोपी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज।
थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने चेंकिंग के दौरान होटल का रिकॉर्ड रजिस्टर मेंटेन ना रखने के चलते आरोपी मैनेजर के खिलाफ मामला कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी के डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की पालना करते हुए 2 फरवरी को थाना पुलिस की टीम होटलो में चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान जब पुलिस इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट के पास पहुंची तो पुलिस ने होटल की चेकिंग के दौरान पाया कि होटल का रिकॉर्ड रजिस्टर मेंटेन नहीं था। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए आरोपी होटल मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।