लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल की उपायुक्त चंडीगढ़ से भेंट
Delegation of Laghu Udyog Bharti met Deputy Commissioner, Chandigarh
आज लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चंडीगढ़ श्री निशांत कुमार यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की नोटबुक का विमोचन माननीय उपायुक्त महोदय द्वारा किया गया।
उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव ने लंबे समय से उद्यमियों एवं एमएसएमई क्षेत्र के हित में लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन की भूमिका को औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
भेंट के दौरान उद्योग जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अवी भसीन के साथ
श्री सुनील खेतरपाल, श्री अक्षय चुग, श्री जरनैल सिंह एवं श्री राम कुमार गर्ग शामिल रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अवी भसीन ने कहा,
“हम माननीय उपायुक्त महोदय का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने एमएसएमई सेक्टर के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाया। लघु उद्योग भारती सदैव उद्यमियों के हितों की रक्षा हेतु कार्य करती रही है और हमें विश्वास है कि उनके सहयोग से उद्योग से जुड़ी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।”
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और प्रशासन व उद्योग जगत के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
— लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़