जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल को प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल को प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित

Chief Minister of Jammu and Kashmir Honored

Chief Minister of Jammu and Kashmir Honored

जम्मू, 04 फरवरी 2026, जम्मू-कश्मीर के माननीय मुख्यमंत्री ने, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में साल 2025 के दौरान यात्रियों की सुविधा, वाणिज्यिक सेवाओं में नवाचार और परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार व ऑपरेशन सिंदूर तथा जम्मू कश्मीर में आई भारी बरसात और बाढ़ जैसी भयानक स्थिति के दौरान किए गए सराहनीय कार्यो के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल को प्रशंसा पत्र द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा, कि श्री सिंघल उत्तर रेलवे में जम्मू मंडल के लिए एक मजबूत स्तंभ रहे हैं, और रेलवे की सबसे अच्छी संपत्तियों में से एक हैं। जिन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों जैसे ऑपरेशन सिंदूर व जम्मू कश्मीर में आई बाढ के दौरान एक नायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो एक राष्ट्र व यात्री सेवा खूबी को दर्शाती है।

माननीय मुख्यमंत्री ने श्री सिंघल और उनकी पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।