Firing on Female Prisoner in Ambala Central Jail

हरियाणा से बड़ी खबर; अंबाला सेंट्रल जेल में महिला कैदी पर चली गोली, पुलिस अधिकारियों में हड़कंप

Firing on Female Prisoner in Ambala Central Jail

Firing on Female Prisoner in Ambala Central Jail

Firing on Female Prisoner in Ambala Central Jail: हरियाणा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, अंबाला शहर स्थित सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी पर गोली चली है। महिला के साथ यह घटना उस वक्त घटी। जब वह खाना खाने के बाद करीब ढाई बजे के आसपास अपनी बैरक में मौजूद थी। गनीमत इतनी रही कि, गोली महिला कैदी के सीधे पैर में आकर लगी। अगर यही गोली सिर, पेट या छाती में आकर लगती तो महिला की मौके पर मौत भी हो सकती थी।

फिलहाल, गोली लगने से घायल महिला कैदी को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस घटना के चलते पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जेल अधिकारियों के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जेल में गोली कैसे चली और महिला कैदी को कैसे लगी? बहराल, इस संबंध में जांच जारी है।

करीब 6 महीने से जेल में बंद है महिला  

बताया जा रहा है कि, जिस महिला कैदी को गोली लगी है। उसका नाम रीता है और वह एक केस में पिछले करीब 6 महीने से जेल में बंद है। रिपोर्ट- राजीव ऋषि

यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है और लगातार अपडेट हो रही है...