Fire in Galla Mandi: लखनऊ में अलीगंज गल्ला मंडी में भीषण आग लगी, दर्जनों दुकानें हुईं खाक
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Fire in Galla Mandi: लखनऊ में अलीगंज गल्ला मंडी में भीषण आग लगी, दर्जनों दुकानें हुईं खाक

Fire in Galla Mandi

Fire in Galla Mandi

लखनऊ: Fire in Galla Mandi: अलीगंज की नवीन गल्ला मंडी में भीषण आग आग लगने की सूचना पर पहुचीं. पुलिस व दमकल कर्मी(fireman) आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए है आग इतनी भीषण थीं कि कई किलोमीटर तक धूएं का गुब्बार(smoke balloon) उठता हुआ दिखाई दे रहा था. रिहायशी इलाका होने से इलाके में दहशत(panic in the area) का महौल बन गया. आग लगने की वजह स्पष्ट नही हो सकी भीषण आग की जानकारी होने पर जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी और एसीपी अलीगंज समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद.

मामला शनिवार देर रात अलीगंज थाना क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी का है, जहां देर रात करीब 12 बजे फल मंडी में आग (fire at alliganj fruit market in lucknow) लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुचीं दमकल की कई गाड़ियों ने लगातार आग बुझाने की प्रयास किया.

आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही थी. आग से जलकर लाखों का सामान खाक हो गया. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ही आग लगी होगी. आग बुझाने के लिए कई फायर स्टेशन से गाड़िया मंगवाई गई .

जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि देर रात नवीन दुबग्गा फल मण्डी में आग लग गई. आग की चपेट में दर्जन भर दुकानें जलकर खाक हो गईं. सूचना पर पहुचीं पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है.

यह पढ़ें: