Famous Singer Vani Jairam Passed Away
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन; घर में मृत मिलीं, दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को दी गई सूचना, 10 हजार से ज्यादा गाने गाए

Famous Singer Vani Jairam Passed Away

Famous Singer Vani Jairam Passed Away

Famous Singer Vani Jairam Passed Away: पद्म भूषण 2023 से सम्मानित मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया है। वाणी जयराम चेन्नई स्थित अपने आवास पर मृत पाई गईं हैं। फिलहाल, पुलिस उनके आवास पर पहुंची हुई है और छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। सिंगर वाणी जयराम की उम्र 75 साल के करीब थी।

जानकारी के अनुसार, वाणी जयराम के आवास पर काम करने वाली एक महिला ने बताया है कि जब वह आवास पर पहुंची तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खुलवाने के लिए उसने कई बार घंटी बजाई लेकिन अंदर से न तो कोई आवाज आई और न ही वाणी जयराम ने दरवाजा खोला। जिसके बाद वाणी जयराम को फोन किया गया। परन्तु उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं किया। महिला ने बताया कि, वह अकेले आवास पर रहती थीं। बहराल, मौके पर पहुंची पुलिस वाणी जयराम की मौत की वजह जानने में लगी हुई है।

Famous Singer Vani Jairam Passed Away
Famous Singer Vani Jairam Passed Away

70 के दशक में शुरू किया करियर, 19 भाषाओं में गाए गाने

दक्षिण में तमिलनाडु के वेल्लूर में जन्मीं सिंगर वाणी जयराम का करियर बेहद शानदार रहा। वह बेहतरीन सिंगर रहीं। सिंगर वाणी जयराम का गायकी करियर 70 के दशक में शुरू हुआ था। वाणी जयराम ने कन्नड़, तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, मराठी, ओडिया, गुजराती, हरियाणवी, असमिया, और बंगाली समेत करीब 19 भाषाओं में गाने गाए और 10 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। सिंगर वाणी जयराम की लिस्ट में कई भक्ति गाने भी शामिल हैं।

बतादें कि, सिंगर वाणी जयराम को हाल ही में पद्म भूषण अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया था। पद्म भूषण अवार्ड के अलावा वाणी ने तीन बार सर्वश्रेष्ठ सिंगर के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। इसके अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात राज्यों से राज्य सरकार के पुरस्कार भी जीते। 2012 में उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म संगीत में उनकी उपलब्धियों के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- साउथ से सम्मानित किया गया था।