Family Find Lost Son Due to Bhagwant Mann Oath Ceremony in Punjab

गजब! Bhagwant Mann के शपथ समारोह पर ऐसा करिश्मा, इस परिवार को जिंदगीभर याद रहेगा यह सबकुछ

Family Find Lost Son Due to Bhagwant Mann Oath Ceremony in Punjab

Family Find Lost Son Due to Bhagwant Mann Oath Ceremony in Punjab

Punjab News : आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ जिस अंदाज में ली, उसकी चर्चा तो हर ओर हो ही रही है साथ ही मान के शपथ समारोह पर एक ऐसा करिश्मा भी हुआ है जिससे एक परिवार को उसकी जिंदगी मिल गई है| यह परिवार Bhagwant Mann का शपथ समारोह जिंदगीभर नहीं भूलेगा| हमेशा याद रखेगा| मीडिया संस्थान नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के चलते पंजाब के एक परिवार को उसका सालों से बिछड़ा एकलौता बेटा मिल गया| बेटा पाकर जहां परिवार की आंखें भर आईं तो वहीं परिवार खुशी के मारे फूले भी नहीं समा रहा था| बतादें कि, यह परिवार था फरीदकोट जिले के शेर सिंह वाला गांव के दविंदर सिंह का।

यह पढ़ें - CM बनते ही भगवंत मान ने AAP विधायकों को दे डाली ये नसीहत

घर से नौकरी पाने गया और फिर वापिस नहीं लौटा.....

रिपोर्ट के अनुसार, दविंदर सिंह का बेटा जसविंदर सिंह लगभग 7 साल पहले नौकरी पाने के लिए घर से निकला था मगर इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया| जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई| परिवार वालों ने उसे खूब ढूंढा। लेकिन वह नहीं मिला| और बाद में फिर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी मायूसी ही हाथ लगी। जसविंदर सिंह का कहीं पता नहीं चला| इसके बाद मिलने की उम्मीदों पर थक-हारकर आखिर परिवार शांत बैठ गया। लेकिन परिवार के मन में जसविंदर सिंह की तलाश हमेशा रही|

अब करिश्मा कैसे हुआ?

बताते हैं कि, भगवंत मान के शपथ ग्रहण स्थल पर कार्यक्रम की तैयारियों में जो लोग काम कर रहे थे| पुलिस ने उनका सत्यापन किया| उनसे उनकी आईडी मांगी गई| सबने तो दे दी| लेकिन कार्यक्रम की तैयारियों में काम कर रहे जसविंदर सिंह ने आईडी नहीं दी| क्योंकि उसके पास थी ही नहीं| जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह फरीदकोट के शेर सिंह वाला का रहने वाला है। पुलिस के लिए जसविंदर सिंह की जाँच करना जरुरी हो गया था| जिसके बाद पुलिस ने वहां की स्थानीय पुलिस से सम्पर्क किया और जांच पड़ताल की|

इधर, पुलिस शेर सिंह वाला गांव पहुंची और जसविंदर सिंह का पता लगाते हुए उसके घर गई| जिसके बाद जब जसविंदर सिंह के पिता दविंदर सिंह से जब पुलिस की मुलाकात हुई तो पुलिस ने पूरी बात बताई| पुलिस दविंदर सिंह को खटकड़ कलां गांव लेकर आई| जहां भगवंत मान के शपथ ग्रहण स्थल पर जसविंदर सिंह मौजूद था|

जसविंदर सिंह को एक बार के लिए पहचाना मुश्किल हुआ...

दविंदर सिंह ने जब जसविंदर सिंह को देखा तो उनके लिए उसे एक बार के लिए पहचाना मुश्किल हो गया क्योंकि जसविंदर सिंह ने पगड़ी नहीं पहन रखी थी और बाल भी कटवा रखे थे| लेकिन बाद में पहचाने पर वह जसविंदर सिंह को जिंदा देखकर हैरान हो गए| जसविंदर तीन बहनों में अकेला भाई है।

टेंट लगाने का काम करने लगा था....

बताते हैं कि, जसविंदर जिस नौकरी के लिए घर से निकला था जब वह उसे नहीं मिली तो वह बहुत परेशान हो गया और उसे गुस्सा भी आया और उसने मन बना लिया है कि अब वह लौटकर घर कभी नहीं जाएगा| जसविंदर ने कुछ दिन तक मजदूरी की, इसके बाद वह एक टेंट ठेकेदार के यहां टेंट लगाने का  काम करने लगा| जहां खटकड़ कलां गांव में भगवंत मान के शपथ ग्रहण स्थल पर भी वह टेंट लगाने ही आया था|

देखें फोटो ...

Family Find Lost Son Due to Bhagwant Mann Oath Ceremony in Punjab
Family Find Lost Son Due to Bhagwant Mann Oath Ceremony in Punjab

 

बतादें कि, आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने  शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली| पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बतादें कि, भगवंत मान ने शपथ समारोह में पूरे पंजाब को न्योता दे रखा था| जहां भारी संख्या में लोग उनके शपथ समारोह में पहुंचे| इसके अलावा इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई राजनीतिक नेताओं और तमाम दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी रही|