दिल्ली में दर्दनाक हादसा; बाढ़ के पानी में डूबे 3 बच्चे, मौत से मचा कोहराम
                        Delhi 3 Children Died Due to Drowning
Delhi 3 Children Died Due to Drowning: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हैं। वहीं बाढ़ के चलते अब दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में 3 बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। तीनों ही बच्चों को बचाया नहीं जा सका। पुलिस द्वारा बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं और अस्पताल भिजवाए गए हैं। बच्चों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा है.
नहाने उतरे थे, डूब गए
बताया जा रहा है कि, जिन तीन बच्चों की मौत हुई है। वह छोटे बच्चे हैं और नहाने के लिए बाढ़ के पानी में उतरे थे। बच्चों ने जब बाढ़ का पानी जमा देखा तो खेल-खेल में उसे नदी समझकर नहाने लगे। लेकिन पानी की गहराई थोड़ी ज्यादा थी। जिसके चलते बच्चे पानी में डूब गए और निकल नहीं पाए.
हालांकि, बताया जाता है कि इस बीच एक पुलिस वाले ने जब बच्चों को डूबते देखा तो उन्हें बचाने का फ़ौरन प्रयास किया लेकिन प्रयास सफल नहीं हुआ। काफी देर हो गई। तीनों बच्चों की मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।