Dead Body Found Hanged in Chandigarh: चंडीगढ़ में फंदे से लटकती मिली शख्स की लाश, मचा हड़कंप
BREAKING
CM मान ने 606 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे; पंजाब के इतिहास में पहली बार चार सालों में 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित, सभी खिलाड़ियों की लिस्ट 'अर्धनग्न, हाथ में शराब की बोतल और सड़क पर डांस'; हिमाचल में ये कैसा उपद्रव मचा रहे पर्यटक, बर्फबारी के मजे में शर्मनाक हरकत 'किसी को बिकनी पहना रहा तो किसी की न्यूड फोटो बना रहा'; X AI टूल Grok पर भारत सरकार का मूड ठनका, ले लिया यह एक्शन नववर्ष के उपलक्ष पर निरंकारी सतगुरु का खुशियों और आशीष भरा पावन संदेश, निरंकार की रजा में जीवन जीना ही सच्ची साधना

चंडीगढ़: ये कौन है जो आया और आकर मर गया... यहां इस खौफनाक हालत में लटकती मिली शख्स की लाश, मचा हड़कंप

 Dead Body Found Hanged in Chandigarh

Dead Body Found Hanged in Chandigarh

Dead Body Found Hanged in Chandigarh : चंडीगढ़ में लटकती हुई लाशों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है| शहर में कहीं यहां तो कहीं वहां लाशें पेड़ से लटकी हुई पाई जा रही हैं| इस कड़ी में अब खबर शहर के सेक्टर-16 से है| जहां रोज गार्डन के नजदीक बने अंडरब्रिज के पास एक शख्स की फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है| लटकी हुई लाश को देख मौके पर हड़कंप मच गया| लाश देखने वालों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी| जिसके बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स की लाश को फंदे से नीचे उतार जीएमएसएच -16 पहुंचाया।

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में सांप का कहर: ऐसा डसा कि पल में नीली पड़ गई महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर भी रह गए सन्न!

फिलहाल, शख्स की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है| मृतक शख्स के परिजनों की जानकारी करते हुए पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शख्स की लाश उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप देगी| पुलिस की जांच इस मामले को लेकर हर एंगल से जारी है| वैसे शुरुवाती एंगल से यह मामला पूरा आत्महत्या का लग रहा है| पुलिस पता लगाएगी कि अगर शख्स ने आत्महत्या की तो क्यों की? क्या वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा था? या फिर उसे इस कदम के लिए उकसाया गया? या मामला कुछ और है?

गाड़ी से आया था शख्स

मामले में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, शख्स की लाश के पास उसकी कार भी पाई गई है जो कि अनलॉक थी| वहीं, मृतक शख्स की पहचान सेक्टर-19 में रहने वाले 42 वर्षीय जसबीर सिंह के तौर पर बताई जा रही है| जसबीर सिंह मूलरूप से पंजाब का रहने वाला था। मृतक जसबीर सिंह सुबह-सुबह फंदे से लटका हुआ पाया गया|

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पेड़ पर लटकती मिली लाश: कुछ इस हालत में बेजान लटक रहा था शख्स, देखने पर डर गए लोग, फौरन पुलिस को दी सूचना