दिल्ली में मानसून की एंट्री, 5 दिन की देरी से 2 जुलाई को पहुंचा मौसम का बदलाव

दिल्ली में मानसून की एंट्री, 5 दिन की देरी से 2 जुलाई को पहुंचा मौसम का बदलाव

Monsoon arrives in Delhi

Monsoon arrives in Delhi

नई दिल्ली। Monsoon arrives in Delhi: यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल के बाद आखिरकार मानसून दिल्ली पहुंच गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून 27 जून को आने वाला था लेकिन यह दिल्ली में पांच दिन की देरी से 2 जुलाई को पहुंचा है।

मानसून के आगमन से ही आज सुबह ही दिल्ली और आसपास के इलाके के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं चलने के बाद मामूली बारिश हुई।

बारिश के बाद से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि बारिश ज्यादा न होने से लोग उमस महसूस कर रहे हैं लेकिन रोजाना होने वाली तेज धूप से उन्हें राहत मिल गई है।