खौफनाक! हिमाचल में अटल टनल के पास बड़ा हादसा; बेकाबू स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ते हुए नुकीले सरियों में घुसी, मंजर देख थर्रा जाएंगे
Himachal Atal Tunnel Scorpio Horrific Road Accident Video
Atal Tunnel Road Accident: हिमाचल प्रदेश में मशहूर अटल टनल के पास से एक खौफनाक हादसा सामने आया है. बुधवार रात एक स्कॉर्पियो कार अटल टनल से बाहर निकलने के बाद सड़क किनारे डिवाइडर से टकराते हुए नीचे एक निर्माणाधीन ढांचे पर जा गिरी. हादसा इतना जबरदस्त और भयावह रहा कि उस ढांचे में बाहर निकले लोहे के नुकीले सरिये गाड़ी को चीरते हुए उसके अंदर तक घुस गए. इस हादसे में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं इस हादसे में एक शख्स की मौत होने के साथ 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकली स्कॉर्पियो
यह दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो के तेज रफ्तार में होने के चलते हुआ. बताया जाता है कि स्कॉर्पियो अटल टनल के अन्दर से तेज रफ्तार में बाहर आई और अनियंत्रित हो गई. इसके बाद स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे व्यास नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन ढांचे पर जा गिरी. वहीं उस ढांचे पर निकले नुकीले सरिए स्कॉर्पियो में घुस गए. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो सरियों के बीच में फंसी हुई है और क्षतिग्रस्त है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में जिस शख्स की मौत हुई है, वह राजस्थान का रहने वाला था. जबकि उत्तर प्रदेश के रहने वाले उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
वीडियो
तेज रफ्तार का हुआ खौफनाक अंजाम
आजकल तेज रफ्तार के चलते कई हादसे सामने आ रहे हैं. खासकर पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय ओवरस्पीड और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। दरअसल, हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों के बीच मौजूद रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं। जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है। पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं। अबतक ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए सुरक्षित यात्रा के लिए गाड़ी की स्पीड नियंत्रित रखें और सावधानी के साथ यात्रा करें.