देहरादून में मानसून सक्रिय, 13 सड़कें बंद, मालदेवता में सबसे अधिक बारिश दर्ज
Monsoon active in Dehradun
देहरादून। Monsoon active in Dehradun, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) की सुबह 8 बजे जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में मानसून सक्रिय बना हुआ है। कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
जिले में कुल 13 सड़कें बंद हैं, जबकि नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने संबंधित विभागों को सड़कें खोलने और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
वर्षा का विवरण (मिमी)
- चकराता – 31.0
- कालसी – 71.0
- विकासनगर – 66.5
- ऋषिकेश – 21.0
- डोईवाला – 3.5
- रायपुर – 14.8
- मालदेवता – 104.5 (सर्वाधिक)
- सहसपुर – 71.5
- सेलाकुई – 65.0
तापमान
अधिकतम – 30°C
न्यूनतम – 25°C
नदियों का जलस्तर
- प्रशासन के अनुसार तीनों प्रमुख नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।
- नदी चेतावनी स्तर खतरे का स्तर वर्तमान जलस्तर
- गंगा (ऋषिकेश) 339.50 मी. 340.50 मी. 337.6 मी.
- यमुना (कालसी/डाकपत्थर) 455.37 मी. 455.37 मी. 454.73 मी.
- टौंस (इच्छाड़ी) 643.60 मी. 644.75 मी. 644.40 मी.
जिले में सड़कों की स्थिति
- राष्ट्रीय राजमार्ग – 12, सभी खुले।
- राज्य मार्ग – 19, इनमें 1 बंद।
- मुख्य जिला मार्ग – 9, सभी खुले।
- अन्य जिला मार्ग – 105, सभी खुले।
- ग्रामीण मार्ग – 346, इनमें 12 बंद
- कुल बंद मार्ग – 13 (1 राज्य मार्ग एवं 12 ग्रामीण मार्ग)।
बंद राज्य मार्ग
फटेऊखाल–सिलोगी राज्य मार्ग किमी 58–57 के बीच अवरुद्ध। आज शाम 3 बजे तक खुलने की संभावना।
बंद ग्रामीण सड़कें
1. सहस्त्रधारा–रायपुर मोटर मार्ग (किमी 5, 6, 7) – शाम 5 बजे तक खुलने की संभावना।
2. मालदेवता–सरखेत मार्ग (किमी 13–14) – सुबह 6 बजे तक बंद।
3. फूलेत–बयाला मार्ग (किमी 14) – शाम 5 बजे तक।
4. मालदेवता–कैरवां मार्ग (किमी 2) – शाम 5 बजे तक।
5. हरिपुर–बड़ासी मार्ग (किमी 3–4) – शाम 5 बजे तक।
6. सौड़ा सरोली–अम्बरखेत मार्ग (किमी 7) – शाम 7 बजे तक।
7. बादामावाला–लाडपुर मार्ग (किमी 3–4) – शाम 5 बजे तक।
8. सहस्रधारा–मालदेवता मार्ग (किमी 4) – शाम 1 बजे तक।
9. भुल्लू–नगाण पाणी मार्ग (किमी 2–3) – शाम 5 बजे तक।
10. कंडोली–काण्डा मार्ग (किमी 6–7) – शाम 4–5 बजे तक।
11. सेमोग–सोरना मार्ग (किमी 1) – शाम 5 बजे तक।
12. साना चकोल–डुगरी मार्ग (किमी 1) – दोपहर 3 बजे तक।
राज्यभर में सड़कों की स्थिति
- राष्ट्रीय राजमार्ग बंद – 0
- राज्य मार्ग बंद – 5
- ग्रामीण मार्ग बंद – 45
- कुल बंद मार्ग – 50
- वर्तमान में 37 मार्ग खुले हैं, जबकि 13 मार्ग अभी भी बंद हैं।
अन्य प्रमुख बिंदु
- जिले में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
- वर्तमान समय तक 10 लोगों की मृत्यु की सूचना दर्ज है।
- 9 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
- 15 जून से अब तक 22 भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 4 स्थान अभी भी प्रभावित हैं।
- पुलों को कोई क्षति नहीं हुई है।
- वर्षा से जुड़े 2 बीआरओ पुल प्रभावित बताए गए हैं (एक बेली ब्रिज और एक टेम्परेरी पुल)।
- आज सुबह 5 बजे फतेऊखाल क्षेत्र में 507 मीटर सड़क बंद होने की सूचना मिली थी, जिसे सुबह 7:05 बजे खोल दिया गया।