Anil Vij Meets Protesting Power

प्रदर्शनकारी बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंचे अनिल विज, खुद लिया ज्ञापन; बोले- ‘नारों में जोड़ो, अनिल विज तुम्हारा है’

undefined

Anil Vij Meets Protesting Power

अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अंबाला में प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उन्हें चौंका दिया। प्रदेशभर से एकत्र हुए एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के हजारों कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उन्होंने स्वयं उनका ज्ञापन स्वीकार किया और उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले ऊर्जा मंत्री अनिल विज शाम को अपने आवास पहुंचे और वाहन से उतरते ही सीधे प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच चले गए। उनके पहुंचते ही प्रदर्शन स्थल का माहौल बदल गया। कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और मंत्री ने उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान अनिल विज ने कहा, “मैं खुद आपका ज्ञापन लेने आपके बीच आया हूं। जब मैं यहां पहुंचा तो आप नारा लगा रहे थे— ‘हर जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।’ अब इसमें एक लाइन और जोड़ दीजिए— ‘हर जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है और अनिल विज तुम्हारा है।’” उनके इस बयान पर कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ज्ञापन लेने के बाद मंत्री ने मंच से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही यूनियन पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

अनिल विज ने बताया कि यह बैठक कुछ दिनों बाद आयोजित की जाएगी क्योंकि उनके भाई वर्तमान में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद बैठक की तिथि तय कर कर्मचारियों की मांगों के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।