Siya Goyal Viral Video: 'हाथ में बीयर की बोतल, जुबान पर गाली...' पुणे की सिया गोयल का एक और वीडियो आया सामने

'हाथ में बीयर की बोतल, जुबान पर गाली...' पुणे की सिया गोयल का एक और वीडियो आया सामने, केतन अग्रवाल की हत्या की जांच जारी

Siya Goyal Viral Video Pune Police Investigate Ketan Agarwal Murder

Siya Goyal Viral Video Pune Police Investigate Ketan Agarwal Murder Timeline

Siya Goyal Viral Video: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल (26) हत्याकांड मामले में जांच लगातार जारी है। केतन की हत्या को लेकर पुणे पुलिस ग्राउंड पर एक-एक कड़ी जोड़ रही है. आरोपी मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के साथ क्राइम सीन को रीक्रीएट किया गया है. वहीं जांच के इस क्रम में पुलिस आज आरोपी सिया को उसके घर भी लेकर गई. जहां छानबीन की गई. इसी बीच सिया गोयल का एक और कथित वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. वीडियो में सिया एक नाइट क्लब पार्टी में नजर आ रही है.

हाथ में बीयर की बोतल, जुबान पर गाली

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि सोशल मीडिया पर सामने आया सिया गोयल का यह कथित वीडियो दिसंबर 2025 का है. वीडियो में सिया क्लब के तेज म्यूजिक के बीच किसी से फोन पर बात करते हुए कथित तौर पर गाली देती सुनाई दे रही है। क्लब में मौजूद सिया के एक हाथ में बीयर की बोतल है, साथ ही सिया यह भी कहती सुनाई देती है, "पहले मुझे चीट करता है और फिर कॉल करता है।" फिलहाल पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच-पड़ताल की जा रही है.

सिया का वायरल वीडियो (अपशब्द का इस्तेमाल)

बता दें कि केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद से सिया गोयल और चेतन चौधरी के कुछ और अन्य वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन की एक तस्वीर तो हाल ही में सामने आई है. जो कि नीचे देखी जा सकती है. इस तस्वीर से सिया और चेतन की नजदीकी को समझा जा सकता है.

Siya Goyal And Boyfriend Chetan

सिया के घर पर जांच, क्या बोले पिता?

केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर पुणे पुलिस जब आज आरोपी सिया गोयल को जांच के लिए उसके घर लेकर पहुंची तो सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा, "पुलिस आज घर आई थी, लेकिन मैं किसी से नहीं मिला। उन्होंने अपना काम किया और करीब 30-45 मिनट तक यहां रहे। डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं इस मामले के बारे में बात नहीं करना चाहता। मुझमें इसके लिए हिम्मत नहीं है। पुलिस ने मुझसे कुछ नहीं पूछा।"

केतन और सिया-चेतन केस में कई थ्योरी सामने आ रहीं

केतन और सिया-चेतन केस में कई थ्योरी सामने आ रहीं हैं. कहीं कहा जा रहा है कि केतन को सिया के साथ शादी पक्की होने से पहले ही शक था कि सिया और चेतन एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो वहीं यह भी कहा जा रहा है कि सिया अपने बॉयफ्रेंड चेतन के साथ अक्सर ट्रिप पर जाती थी, बार जाती थी, ड्रिंक करती थी, क्रिकेट देखती थी. यहां तक की दोनों एक साथ होटल स्टे भी करते थे. और यह सब सिया गोयल के घर वालों को पता था. लेकिन तब भी सिया के परिवार वालों ने सिया की शादी केतन के साथ तय की. पुलिस इस सबकी जांच कर रही है.

लोहागढ़ किले पर 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया

यह पूरा मामला पुणे के लोहागढ़ किले से जुड़ा हुआ है। जहां 26 साल के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल को खाई में धक्का देकर मार दिया गया। पूरी साजिश के साथ 20 साल की मंगेतर सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (21) संग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और केतन अग्रवाल को किले से लगभग 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। आरोप है कि पहले केतन पर हमला भी किया गया। इसके बाद उसे धक्का मारा गया। केतन का शव खाई में झाड़ियों के बीच से बरामद कर लिया गया है। वहीं साथ ही आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके आरोपी बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी इस समय पुणे पुलिस की रिमांड में हैं.

Ketan Siya Case

केतन को खाई में धकेल सिया गोयल ने हादसे की कहानी रची

बताया जाता है कि 18 जून को जब प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर सिया गोयल केतन को अपने साथ लेकर लोहागढ़ किले पर गई तो इस दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के टच में थी। दोनों संपर्क में थे। इसी बीच चेतन चौधरी भी लोहागढ़ पहुंचा और वह सिया व केतन के आसपास मंडराता हुआ नजर आया। वहीं केतल अग्रवाल की हत्या को अंजाम देने के बाद चेतन मौके से फरार हो गया। जबकि सिया ने शोर मचाकर हादसे का बहाना बनाया। सिया ने ड्रामा करते हुए हादसे की कहानी रची और कहा कि फोटो लेते वक्त पैर फिसलने से केतन खाई में गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सिया लगातार दुख और दर्द में होने का ड्रामा करती रही। वहीं सिया की मम्मी ने केतन के परिवार को फोन कर जानकारी दी कि केतन खाई में गिर गया है।

केतन की मौत के बाद सिया ने इंस्टा पर दुखभरे पोस्ट शेयर किए

साजिश के तहत केतन को मौत के घाट उतारने वाली सिया गोयल बड़े शातिराना तरीके से खुद को सेफ साइड रखने की कोशिश में लगी हुई थी। एक तरफ जहां सिया केतन के परिवार के साथ दुख का ड्रामा रच रही थी तो वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक तौर से केतन को लेकर उसने इंस्टा पर दुखभरे पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट में सिया गोयल ने लिखा, "तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया। तुमने मुझे तब छोड़ा, जब हम शादी करने वाले थे। मुझे अब भी समझ नहीं आता कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी तो तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।'' सिया ये सब इसलिए कर रही थी ताकि लोगों को लगे की वो कितनी दुखी है।

Ketan Siya Case

शक और पुलिस की जांच में पकड़ी गई सिया गोयल

केतन की मौत को परिवार वाले भी शुरुवात में हादसा मान रहे थे और पुलिस भी इसी आधार पर कार्रवाई कर रही थी। लेकिन साथ ही इतनी आसानी से केतन के खाई में गिरने की बात भी परिवार को कुछ हजम नहीं हो रही थी। आखिरकार शक की सुई सिया गोयल पर घूमी। उसके आव-भाव और बातचीत ने परिवार का संशय बढ़ाया। जिसके बाद पुलिस ने भी साजिश के ऐंगल से जांच-पड़ताल शुरू की और इस दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ। जिस घटना को शुरुआत में हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली। जिसकी साजिश केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने रची। प्रेमी के चलते सिया गोयल ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए ये कदम उठाया।

Siya Goyal Ketan Agarwal

सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच फोन कॉल्स मिले

तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा, सीसीटीवी फूटेज और पूछताछ के आधार पर शक पूरी तरह से साजिश में बदल गया। पुलिस ने सिया का फोन खंगाला तो बीते 6 महीने में सिया और एक अननोन नंबर के बीच 2000 से ज्यादा फोनकॉल्स मिले। फोन कॉल टाइम एनालिसेज किया गया तो करीब 258 घंटे थे। पुलिस ने जब जांच की तो यह चेतन चौधरी निकला। जिससे सिया बात कर रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि सिया गोयल का 21 वर्षीय दुकान कारोबारी चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। केतन से सगाई होने और शादी तय होने के बावजूद सिया गोयल लगातार चेतन चौधरी के संपर्क में थी और दोनों अपने रिश्ते को जारी रखना चाहते थे।

पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत केतन को लोहागढ़ किले पर घूमने और प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने ले जाया गया। आरोप है कि वहां मौके का फायदा उठाकर उसे किले से नीचे धक्का दे दिया गया, जिससे केतन की मौत हो गई। पुलिस ने वारदात वाले दिन चेतन की लोकेशन तलाशी तो वह मौका-ए-वारदात के आसपास सुबह 7 बजे से शाम 5;40 बजे तक मौजूद था। सीसीटीवी कैमरों में हुडी पहने चेतन कई वीडियो में मिला। चेतन बाइक से लोहागढ़ किले पर पहुंचा था। पुणे पुलिस ने सबसे पहले चेतन को दबोचकर उससे पूछताछ की। जिसमें उसने कथित रूप से अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया।

14 जून को सिया ने केतन को मारने की कोशिश की

मृतक केतन के पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि सिया बार-बार लोहागढ़ किला जाना चाहती थी। उन्होंने बताया कि सिया और केतन 31 मई को भी लोहागढ़ किले पर गए थे। इसके बाद सिया 5 जून को फिर से लोहागढ़ जाने की जिद करने लगी। लेकिन हमने मना किया। इसके बाद सिया 14 जून को केतन को अपने साथ लेकर फिर से लोहागढ़ गई। केतन के पिता के मुताबिक, उस समय भी सिया ने केतन को धक्का मारा लेकिन पेड़ के सहारे से वह बच गया। इसके बाद सिया ने कहा की सांप आ गया था इसलिए उसने केतन को धक्का मारा। जिससे केतन ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और न ही उसका शक गया। इसके बाद 18 जून अपने प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर सिया ने फिर से लोहागढ़ जाने के लिए केतन को मजबूर किया। 19 जून को सिया गोयल का बर्थडे था।

फरवरी 2026 में सिया और केतन की सगाई हुई

बता दें कि, जहां केतन अग्रवाल रियल स्टेट बिजनेसमैन फैमिली से था तो वहीं सिया गोयल भी मसाला कारोबारी की बेटी है। यानि दोनों परिवार पुणे के बड़े कारोबारी हैं। केतन के पिता के मुताबिक, फरवरी 2026 में सिया और केतन की सगाई हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी होनी थी। राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस में शादी होने जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक केतन और सिया की शादी के लिए 17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे। मेहमानों के लिए 2 चार्टर प्लेन बुक किए गए थे। लेकिन शादी से पहले जहां केतन को मंगेतर से तोहफे में मौत मिली तो वहीं परिवार के सारे अरमान मातम में तब्दील हो गए। केतन अग्रवाल को क्या पता था कि जिस हाथ को थामकर वह भविष्य की ओर बढ़ रहा है, वही हाथ उसे मौत की ओर ले जाएगा।

Siya Goyal Ketan Agarwal

केतन की मां ने कहा- सिया को मौत की सजा मिले

अपने बेटे की मौत से एक मां बिलख रही है। केतन की मां का कहना है कि सिया गोयल पर हमें कभी शक नहीं हुआ। उसके ड्रिंक करने की बात सामने आने पर हमने उससे कहा था कि हमारे परिवार में ये सब नहीं होता और शादी के बाद वह ऐसी पार्टियों में नहीं जाएगी। केतन की मां के अनुसार, सिया घर पर आती-जाती थी, हमने उसे अपनी बहू मान लिया था। कभी ऐसा नहीं लगा की वह मानसिकता की है। केतन की मां ने मांग की है कि बेटे की हत्या करने वाली सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड को मौत की सजा मिलनी चाहिए। जिस तरह मेरे बेटे को मारा गया। उन्हें भी मौत मिले. इसके अलावा केतन की मां ने सिया गोयल के मां-बाप और रिश्ता कराने वाले बुआ-फूफा को भी सजा देने की मांग की है।

केतन के पिता ने कहा- अय्याशी के लिए मेरे बेटे की जान ले ली

इधर केतन के पिता ने कहा कि अगर सिया को शादी नहीं करनी थी तो वह इनकार कर देती या हमें एक भी फोटो चेतन के साथ भेज देती तो हम खुद ही शादी कैंसिल कर देते। इतनी क्रूर मानसिकता दिखाने और मेरे बेटे को मारने की क्या जरुरत थी? केतन के पिता का कहना है कि सिया ने अपनी अय्याशी के लिए मेरे बेटे की जान ले ली। उन्होंने कहा कि एक 20 साल की लड़की हत्या जैसा कदम तभी उठा सकती है, जब उसके घर-परिवार के संस्कार और विचाराधारा ऐसी रही हो। फिलहाल एक अमीर बाप की बेलगाम बेटी और पत्थरदिल लड़की ने उस केतन को मार दिया, जो उसे बेशुमार प्यार करने वाला था। जो निर्दोष था। यह एक बेदर्द रिश्ते की कहानी है। प्यार में धोखे की ऐसी ट्रेजेडी निकली जिससे रिश्ते की रूह कांप जाए। शादी से पहले ही यह रिश्ता एक खौफनाक अपराध में बदल गया।

देश में इंदौर की 'सोनम' जैसा एक और वीभत्स कांड; पुणे में 26 साल के युवा कारोबारी को मंगेतर ने 400 फीट खाई में धकेला, बताया हादसा