Wife Kills Husband: दिल्ली में पत्नी ने पति का गला घोंट हत्या की; वारदात के बाद घर छोड़कर हुई फरार, 7 महीने पहले हुई शादी

दिल्ली में पत्नी ने पति का गला घोंट हत्या की; वारदात के बाद घर छोड़कर हुई फरार, करीब 7 महीने पहले हुई थी शादी, अफेयर एंगल से जांच

Delhi Wife Kills Husband After 7 Months Wedding Jagatpuri Crime News

Delhi Wife Kills Husband After 7 Months Wedding Jagatpuri Crime

Wife Kills Husband In Delhi: अब किसी गैर दुश्मन की जरुरत नहीं है, अपनी पत्नी ही जान से मार दे रही है. पत्नी के हाथों अब एक और पति को मौत के घाट उतार दिया गया है. यह सनसनीखेज वारदात राजधानी दिल्ली से सामने आई है. दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला घर छोड़कर मौके से फरार हो गई. हालांकि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को कुछ ही देर में ढूढ़ निकला और गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब महिला से पूछताक्ष करते हुए जांच और आगामी बनती कार्रवाई कर रही है.

'हाथ में बीयर की बोतल, जुबान पर गाली...' पुणे की सिया गोयल का एक और वीडियो आया सामने, केतन अग्रवाल की हत्या की जांच जारी

DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने दी जानकारी

हत्या की इस वारदात को लेकर दिल्ली पुलिस के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, 3:52 बजे थाना जगतपुरी में एक कॉल आई थी जिसमें बताया गया था कि एक पत्नी ने अपने पति का गला दबा दिया है और तुरंत पुलिस की मदद चाहिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच महिला अपराधी मौके से फरार थी। महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान महिला करीब 2 किलोमीटर दूर गुरुद्वारे में जाकर छिपी हुई मिली.

महिला ने गुनाह कबूल किया

DCP के मुताबिक, आरोपी महिला गुरुद्वारे में बता रही थी कि उसे उसके ससुराल वाले पीटते हैं और वह भागकर आई है. लेकिन जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताक्ष की गई तो उसने बताया कि दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मृतक पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है.

पत्नी रात में नागिन बनकर जान से मारने को दौड़ती; शख्स ने DM से बचाने की गुहार लगाई, अब चर्चा में बना पूरा मामला, पढ़िए

करीब 7 महीने पहले हुई थी शादी

DCP ने जानकारी दी कि पिछले साल 13 दिसंबर 2025 को दोनों की शादी हुई थी. उसके बाद से दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. जिसके चलते महिला ज्यादातर अपने मायके में रही. अभी हाल ही में सोमवार को वापस ससुराल पति के पास आई थी. जिसके बाद दोनों के बीच दोबारा झगडा शुरू हो गया. जिसका नतीजा यह हुआ कि महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी महिला का पति ज़ोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था, जबकि महिला हाउस वाइफ थी.

बॉयफ्रेंड संग पति का गला दबाया, फिर सांप को बना दिया 'कातिल'; जहरीले वाइपर ने लाश को 10 बार डसा, पत्नी की कत्ल स्क्रिप्ट ने हिला दिया

अफेयर के एंगल से जांच कर रही पुलिस

हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पत्नी द्वारा पति की हत्या किये जाने से लोग हैरान हैं. वहीं इस पूरे मामले में अफेयर के सवाल पर DCP ने कहा कि शुरुवाती तौर पर ऐसा लग रहा है कि मामले में अफेयर का एंगल हो सकता है. पुलिस इसकी भी जाँच कर रही है. जांच पूरी होने तक अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. DCP ने कहा कि पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है कि घटना के बाद महिला को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया गया.