A Dead Body Found Hanging On Tree In Chandigarh: चंडीगढ़ में पेड़ पर लटकती मिली लाश

चंडीगढ़ में पेड़ पर लटकती मिली लाश: कुछ इस हालत में बेजान लटक रहा था शख्स, देखने पर डर गए लोग, फौरन पुलिस को दी सूचना

A Dead Body Found Hanging On Tree In Chandigarh

A Dead Body Found Hanging On Tree In Chandigarh

A Dead Body Found Hanging On Tree In Chandigarh : चंडीगढ़ में लाशों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है| अब फिर एक लाश मिली है| जो कि एक पेड़ से लटकती हुई पाई गई है|

बताया जाता है कि, शहर के पलसोरा इलाके में एक शख्स पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला है| आस-पास से गुजरने वाले लोगों ने जब शख्स को इस हालत में देखा तो वह डर गए और उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी| जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सारा जायजा लेते हुए पेड़ से फंदा हटाकर शख्स को नीचे उतारा और जीएमसीएच-32 लेकर आई| यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

आगे की बनती कार्रवाई कर रही पुलिस

फिलहाल, शख्स के मृत डिक्लेयर होने के बाद पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की बनती कार्रवाई कर रही है| पुलिस ने शख्स की पहचान के बारे में पता लगाया है| जानकारी के मुताबिक, शख्स की पहचान संजय के तौर पर हुई है। मृतक संजय शादीशुदा था और उसके बच्चे हैं|

हत्या या आत्महत्या

बरहाल, पुलिस की शुरुवाती जांच यह पूरा मामला आत्महत्या का लग रहा है| शख्स के मृत शरीर को देखते हुए और मौके की प्राथमिक जांच में पुलिस ने यह पाया है कि शख्स ने आत्महत्या की है| लेकिन फिर भी पुलिस शख्स के घर वालों से पूछताछ करेगी और हर एंगल से मामले की जांच करेगी| इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब साफ हो जाएगा|