Woman Dies Due To Snake Bite In Chandigarh: चंडीगढ़ में सांप के काटने से महिला की मौत, पल में पड़ी नीली
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ में सांप का कहर: ऐसा डसा कि पल में नीली पड़ गई महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर भी रह गए सन्न!

Woman Dies Due To Snake Bite In Chandigarh

Woman Dies Due To Snake Bite In Chandigarh

Woman Dies Due To Snake Bite In Chandigarh : चंडीगढ़ में सांप का कहर देखने को मिला है| यहां सांप के काटने के बाद कुछ ही देर में एक महिला की मौत हो गई| यह पूरी घटना सेक्टर-42 सी में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एक मकान की बताई जाती है| बताया जाता है कि, बीते बुधवार की रात को महिला सांप का शिकार हुई| जिसके बाद उसे जीएमएसएच- 16 लाया गया| जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया| मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान करीब 45 वर्षीय रिंकू के तौर पर हुई है और वह अपने पीछे दो बच्चे (एक बेटा और बेटी) छोड़ गई है|

मकान के बैकसाइड में गई थी, अचानक चिल्लाती हुई अंदर को दौड़ी

बताते हैं कि, उक्त महिला को सांप ने उस वक्त डसा जब वह अपने मकान के बैकसाइड में कुछ काम से गई हुई थी| महिला मकान के बैकसाइड में मौजूद ही थी कि इतने में अचानक से वह चिल्लाती हुई अंदर को दौड़ी| महिला ने बताया कि उसके पैर में किसी ने बड़ी तेजी से काट लिया है| इसके बाद जब महिला का पैर देखा गया तो पैर के अंगूठे और बगल की उंगली पर काटे जाने का निशान था| लेकिन महिला और उसके घरवालों ने यह नहीं समझा कि यह काटा हुआ निशान सांप का है| उन्होंने सोचा कि चूहा या फिर कोई और बरसाती कीड़ा काट गया है| महिला के पैर पर काटे हुए निशान को साबुन से धो दिया गया और महिला को दर्द की दवाई भी दे दी गई|

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में मिला ऐसा सांप, मच गया हड़कंप: बेहद अधिक जहरीला है, नाम सुन कांप जाते हैं लोग, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पल में नीली पड़ गई महिला

इधर, महिला को दवाई दी ही गई थी कि करीब 10 मिनट नहीं हुए और महिला का शरीर नीला पड़ने लगा और देखते ही देखते वह बेसुध होने लगी| महिला का शरीर बिलकुल नीला पड़ चुका था| आखिर आनन फानन में घर वाले महिला को लेकर जीएमएसएच- 16 के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी|

डॉक्टर भी रह गए सन्न!

इधर, जब महिला अस्पताल पहुंची तो उसे देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| डॉक्टर महिला का नीला शरीर देख हैरान थे| डॉक्टरों के अनुसार महिला को किसी बहुत ज्यादा जहरीली सांप ने काटा| बतादें कि, साँपों में विभिन्न प्रकार की प्रजातियां हैं| इनमें से कई ऐसी हैं कि जो अगर काट लें तो आदमी पानी भी नहीं मांग पाता है और उसकी मौत हो जाती है|