बक्सर में नव-निर्मित रोड ओवरब्रिज का संपर्क पथ धंसा, भारी वाहनों पर रोक से यातायात प्रभावित

बक्सर में नव-निर्मित रोड ओवरब्रिज का संपर्क पथ धंसा, भारी वाहनों पर रोक से यातायात प्रभावित

Approach road to newly constructed road overbridge

Approach road to newly constructed road overbridge

बक्सर। Approach road to newly constructed road overbridge, दानापुर रेलमंडल के बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर निर्मित रोड ओवरब्रिज के संपर्क पथ का एक हिस्सा शुक्रवार को धंस गया।

इसके बाद इस आरओबी पर बड़े वाहनों का आवागमन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए रोड रोलर को बीच में खड़ा कर दिया गया है। 

15 दिन पहले ही शुरू हुआ था यातायात

यह रोड ओवरब्रिज बीते करीब 15 दिन पहले ही सामान्य यातायात के लिए खोला गया था। इसका निर्माण इटाढ़ी रोड स्थित रेलवे समपार फाटक से गुजरने वाली सड़क के विकल्प के तौर पर किया गया है।

इस आरओबी से सामान्य यातायात शुरू होने के बाद रेलवे ने बीते रविवार को समपार फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया था।

लोगों को होने लगी परेशानी 

इसके बाद इटाढ़ी, धनसोईं, सिकरौल के अलावा रोहतास जिले के दिनारा आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहन इसी आरओबी से बक्सर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। 

या बक्सर से होते हुए पटना अथवा, बलिया, गाजीपुर और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरह जा रहे हैं। आरओबी की संरचना में दोष आने के बाद इस मार्ग पर वाहनों के परिचालन को लेकर चिंता खड़ी हो गयी है।

ROB 1