चंडीगढ़ में मिला ऐसा सांप, मच गया हड़कंप: बेहद अधिक जहरीला है, नाम सुन कांप जाते हैं लोग, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

चंडीगढ़ में मिला ऐसा सांप, मच गया हड़कंप: बेहद अधिक जहरीला है, नाम सुन कांप जाते हैं लोग, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Snake in Chandigarh

Snake in Chandigarh

Snake in Chandigarh : आजकल मॉनसून सीजन चल रहा है, बारिश हो रही है| जहां ऐसे में सांप (Snakes) खूब नजर आते हैं| बिलों में बारिश का पानी भर जाने से यह धरती के ऊपर आकर इंसानों के बीच इधर-उधर घूमते फिरते हैं| इस दौरान कई लोग इनका शिकार भी हो जाते हैं| इनके डसने से उनकी मौत हो जाती है|

फिलहाल, खबर चंडीगढ़ (Chandigarh) से है| यहां भी बारिश के चलते सांप (Snakes) अपने बिलों से खूब निकल रहे हैं| बुधवार सुबह शहर के मलोया क्षेत्र में एक सांप के मिलने से हड़कंप मच गया| यह सांप यहां एक घर में निकला था| जिसके बाद वहां रहने वाले लोगों में दहशत पैदा हो गई|

इधर, सूचना पर चंडीगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट (Chandigarh Forest Department) की टीम ने मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बचाव उपकरणों से लैस होकर सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और बाद में उसे दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया|

स्मॉल फ्लैट्स में निकला था सांप...

जानकारी के अनुसार, यह सांप मलोया में पुनर्वास योजना के तहत बनाए गए स्मॉल फ्लैट्स में निकला था| खास बात यह है कि यहां पर 4 मंजिला मकान आपस में जुड़े हुए हैं। ऐसे में सांप मिलने की घटना बेहद संवेदनशील हो जाती है। कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था|

बेहद अधिक जहरीला है, नाम सुन कांप जाते हैं लोग...

वहीं, सांप पकड़ने आई फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने जब यह जानकारी दी कि यह सांप "कॉमन क्रेट" है, जिसे "करैत" भी कहते हैं तो डर का माहौल और ज्यादा बन गया| बतादें कि, "कॉमन क्रेट" (Common Krait in Chandiagrh) को बंगाली क्रेट भी कहा जाता है। यह सांप काफी लम्बा होता है| इसकी लम्बाई 2 फीट से लेकर 5 फीट 9 इंच तक बढ़ सकती है|

इसके अलावा यह (Common Krait) भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में पाई जाने वाली सांपों की तमाम प्राजातियों में 4 सबसे जहरीली प्राजातियों में से एक है| इन तीनों देशों में इसी के काटने पर सबसे ज्यादा मौतें होती हैं| वहीं, इस सांप के बारे में एक बात और प्रचलित है कि यह अधिकतर रात में निकलता है|

सांप निकलने पर इस नंबर पर करें कॉल...

फिलहाल, चंडीगढ़ में सांप निकलने की सूरत में लोग चंडीगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के द्वारा जारी किये गए एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं| कॉल करने के बाद आपके पास सांप को रेस्क्यू करने वाली टीम पहुंच जाएगी| हेल्पलाइन नंबर है- 0172-2700217