Daughter Attacked Step Mother in Haryana

बेटी का मां पर हमला; चाकू से गर्दन काटी, हरियाणा में नाराजगी ने लड़की को क्रूर बना दिया

Daughter Attacked Step Mother in Haryana

Daughter Attacked Step Mother in Haryana

Daughter Attacked Step Mother in Haryana: वैसे बेटियों को मां पर हमला करते कम ही देखा गया है। शायद नहीं भी। लेकिन जब बात सौतेली मां की हो तो ऐसा हो सकता है। दरअसल, हरियाणा के रेवाड़ी में एक लड़की ने अपनी सौतेली मां की जान लेने की भरपूर कोशिश की। लड़की ने सौतेली मां पर चाकू से वार किया। उसकी गर्दन पर चाकू मारे। जिससे  सौतेली मां की गर्दन पर कई कट आए हैं। पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी है और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज लगातार जारी है।

Daughter Attacked Step Mother in Haryana
Daughter Attacked Step Mother in Haryana

नाराजगी ने लड़की को क्रूर बना दिया

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज चल रही थी। उसे पिता की दूसरी शादी कतई रास नहीं और इसी के चलते उसने अपनी सारी खुंदक सौतेली मां पर उतार दी। लड़की ने सौतेली मां पर उस वक्त अचानक से हमला किया। जब वह कुछ काम कर रही थी। लड़की ने पीछे से हमला बोला।  

बताया जाता है कि, हमले के वक्त पिता की भी मौके पर मौजूदगी थी। लेकिन जब तक पिता कुछ समझ पाते तबतक लड़की चाकू से कई वार कर चुकी थी। हालांकि, बाद में पिता ने ही लड़की को भागकर पकड़ा और पीड़िता को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया।

पहली पत्नी की मौत के बाद शादी की

लड़की के पिता का नाम नरेन्द्र है। बताते हैं कि,  नरेन्द्र ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद ही दूसरी शादी की है। पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। नरेन्द्र को पहली पत्नी से 2 बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी घर में साथ में रहती है। जिसने हमला किया। नरेन्द्र के मुताबिक, शादी के दौरान बच्चों से बातचीत की गई थी और इसके बाद ही शादी की गई। बच्चों ने उस समय सहमति जताई थी लेकिन अब झगड़ा कर रहे हैं।

यह पढ़ें- हरियाणा में ढाबे पर चलीं गोलियां; बिरयानी के विवाद पर मालिक ने ग्राहक को गोली मारी, शख्स की हालत नाजुक, चंडीगढ़ रेफर