Cricketer Rishabh Pant Airlift To Mumbai

क्रिकेटर ऋषभ पंत को मुंबई लाया जा रहा; भीषण एक्सीडेंट के बाद देहरादून में थे भर्ती, देखिए क्या है अपडेट?

Cricketer Rishabh Pant Airlift To Mumbai

Cricketer Rishabh Pant Airlift To Mumbai

Cricketer Rishabh Pant Airlift To Mumbai: भीषण एक्सीडेंट के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत को अब मुंबई लाया जा रहा है| पंत एयर एंबुलेंस (एयरलिफ्ट) में मुंबई लाए जाएंगे और यहां आगे के इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया जाएगा| पंत यहां स्पोर्ट्स मेडिसिन हेड और आर्थोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की सीधी देखरेख में रहेंगे| पंत की लिगामेंट सर्जरी भी होनी है|

बतादें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी जानकारी दी है| BCCI ने बताया कि, उसकी ओर से ऋषभ पंत की रिकवरी प्रक्रिया में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी| पंत पूरी तरह से ठीक होने तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रखे जाएंगे|

यह देखें: क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे की ये तस्वीरें रूह कंपा रहीं

30 दिसंबर को हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट

मालूम रहे कि, क्रिकेटर ऋषभ पंत (Cricketer Rishabh Pant) का एक्सीडेंट 30 दिसंबर को सुबह तड़के दिल्ली-रुड़की हाईवे पर हुआ था| एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब पंत अपनी मर्सडीज कार में दिल्ली से रुड़की अपने मूल निवास आ रहे थे| झपकी लगने के चलते पंत कार से कंट्रोल खो बैठे और इसके बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधा डिवाइडर से जा टकराई| कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क पर काफी दूर तक घिसली और इसके बाद पलट गई और थोड़ी देर बाद देखते ही देखते कार में भयंकर आग लग गई|

हालांकि, गनीमत रही कि ऋषभ पंत कार में आग लगने से पहले बाहर निकल चुके थे| आस-पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने ऋषभ पंत की मदद की और उन्हें कार से दूर करते हुए डिवाइडर पर लिटाया| लोगों ने ही ऋषभ पंत के हादसे के बारे में पुलिस को तत्काल सूचित किया और इसके बाद पंत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया| रुड़की में प्राथमिक उपचार के बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां उनका लगातार इलाज जारी था|

ऋषभ पंत को कहां-कहां चोटें?

पंत के सिर, हाथ की कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में चोटें आईं थीं| उनका दाहिने घुटने में लिगामेंट भी फट गया था साथ ही पीठ रगड़ से बुरी तरह छिल गई थी| फिलहाल, भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (25 साल) की जिंदगी बाल-बाल बची| पंत मौत के मुंह से लौट आए|

यह पढ़ें- डिवाइडर पर नंगे बदन, खून से लाल चेहरा... हादसे के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत के ये वायरल वीडियोज दिल दहला दे रहे