Cow dung house

Viral News: गाय के गोबर से बना घर आपको बचा सकता है इस आपदा से, एक जज ने किया है दावा

Cow dung house

Cow dung house

Cow dung house- तापी जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर विनोद चंद्र व्यास ने गाय और बैल के अवैध परिवहन मामले में सजा सुनाते हुए कहा कि विज्ञान ने साबित कर दिया है कि गाय के गोबर से बने घर एटॉमिक रेडिएशन से रक्षा कर सकते हैं। व्यास ने राज्य बनाम मोहम्मद अमीन अंजुम मामले में आदेश में गायों के फायदे के बारे में बताया। न्यायाधीश ने कहा कि गोमूत्र पीने से कई असाध्य रोग ठीक हो सकते हैं।

उन्होंने कहा- त्रिदेव गाय से अलग नहीं है, गाय से धर्म का जन्म होता है, आज के समय में रासायनिक खाद आधारित खेती के स्थान पर जैविक खेती लोकप्रिय हो रही है, और जैविक खेती गाय के गोबर से ही की जा सकती है। जैविक रूप से उगाई जाने वाली फसलें मनुष्य को कई तरह की बीमारियों से भी बचाती हैं।

उन्होंने कहा: वर्तमान समय में, गायों की बहुत आवश्यकता है, जब मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जाता है और उनका वध किया जाता है, जो दर्दनाक है। गायों को इलेक्ट्रिक मशीनों का उपयोग करके काटा जाता है, इसलिए गाय खतरे में हैं, मांसाहारी गाय का मांस खा रहे हैं।

आरोपी को अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन करने का दोषी पाया गया और उसे 6936 गायों और 16 बैलों के परिवहन के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

 

यह भी पढ़ें: Punjab: CM मान ने की मुंबई में कारोबारियों से की मुलाकात, देखें क्या है पंजाब सरकार की योजना