डकैत जगन गुर्जर की मौत पर विवाद: भाई और पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, हत्या को बताया साजिश

डकैत जगन गुर्जर की मौत पर विवाद: भाई और पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, हत्या को बताया साजिश

6ufve97k_jagan-gurjar_625x300_01_July_26

Controversy over dacoit Jagan Gurjar's death

Controversy over dacoit Jagan Gurjar's death, डकैत जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार में पैरोल पर शामिल होने पहुचे भाई पप्पू गुर्जर ने जगन की हत्या को लेकर आरोप लगाए हैं. डॉक्टर द्वारा नशे की गोली देकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस षड्यंत्र में कई लोग शामिल हैं. सभी को बचाने के लिए विष्णु जाट को अपराधी बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा डॉक्टर भी जाट समाज से ताल्लुक रखता है. यह पूरा घटनाक्रम सुनियोजित तरीके से बनाया गया है. भाई जगन गुर्जर की हत्या के पीछे बड़ी साजिश रही है. 

कोमेश गुर्जर, जगन की दूसरी पत्नी

जगन गुर्जर की हत्या के बाद उसकी पत्नी कोमेश गुर्जर के अदावती तेवर देखे जा रहे हैं. कोमेश, पहले जगन गुर्जर की गर्फफ्रेंड रही और फिर उसी की गैंग में शामिल हो गई. बाद में जगन ने कोमेश से भी शादी कर ली. जानकारी के मुताबिक, कोमेश जगन की दूसरी पत्नी है, इससे पहले जगन ने ममता के साथ शादी की थी. पत्नी कोमेश गुर्जर के बारे में कहा जाता है कि वह बीहड़ में एक मुठभेड़ में घायल हो गई, लेकिन जगन ने अपनी जान की बाजी लगाकर धौलपुर जिले के एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया.

पत्नी कोमेश ने आत्महत्या की दी चेतावनी

कोमेश गुर्जर ने पति जगन की हत्या पर कहा कि दुश्मन को बाहर निकाल कर उसका नाम मुझे बता दो. जेल के अंदर हत्या हुई है, वह जेल नहीं है. उसको सड़क समझा जाए. कोमेश ने कहा कि मेरा पति राक्षस नहीं था. पति पत्नी की तरह मेरे साथ रहता था. सोमवार को हत्या से पूर्व सुबह 7 बजे पति जगन गुर्जर से बात हुई थी. किसी अन्य कैदी से जेल में लड़ाई होने की बात फोन पर बताई थी.

कोमेश गुर्जर ने कहा कि प्रशासन और सरकार के सामने इस घटनाक्रम को लेकर मांगे रखी है. अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो सड़क पर बच्चों को लेकर आत्महत्या कर लूंगी. कोमेश ने कहा कि मैं मर्डर कर दूंगी, नहीं तो प्रशासन कुछ नहीं करे. कोमेश ने कहा दो दिन में बदला लेकर बता दूंगी और सारी हकीकत निकाल कर सामने ला दूंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

पिता की हत्या का कोमेश ने लिया बदला

जगन की पत्नी कोमेश ने कहा कि इतने बड़े आदमी की हत्या कर प्रशासन के लोग चूहे पर आरोप लगा रहे हैं. इसमें हमारी बेइज्जती हो रही है. उन्होंने कहा कि जगन गुर्जर की धौलपुर जिले से बाहर कहीं भी दुश्मनी नहीं थी. बड़ी बात बोलते हुए कहा कि बदले को नहीं छोडूंगी, नग्न होकर सड़क पर बैठ जाऊंगी. कोमेश ने कहा कि मैंने अपने पिता की हत्या का बदला लिया था. गला घोट दुश्मन को निभी के नाले में फेंक दिया था. इस घटना के बाद जगन के साथ फरार हुई थी. इसके बाद भाई का भी बदला लिया था. अगर प्रशासन ने न्याय नही किया तो खुद बदला लेना जानती हूं.