महंगाई, बेरोजगारी पर कांग्रेस का 'काला अवतार': राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया, प्रियंका गांधी और उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत को तो दिल्ली पुलिस टांगकर ले गई

महंगाई, बेरोजगारी पर कांग्रेस का 'काला अवतार': राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया, प्रियंका गांधी और उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत को तो दिल्ली पुलिस टांगकर ले गई

Congress Protest With Black Cloths Against Modi Government On Inflation and Unemployment

Congress Protest With Black Cloths Against Modi Government On Inflation and Unemployment : कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को महंगाई, बेरोजगारी पर घेरने में जुटी हुई है| समय-समय पर सड़कों पर भी उतर रही है| लेकिन आज तो कांग्रेस का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है| दरअसल, महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में पूरी कांग्रेस ने आज कपड़े पहन रखे हैं और सड़कों पर हल्ला-बोल कर रही है| देश में अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस की सभी इकाई के नेता प्रदर्शन पर उतर आये हैं और वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन हो रहा है|

दिल्ली में कांग्रेस का प्रोगाम राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना था लेकिन दिल्ली पुलिस ने बीच रास्ते ही कांग्रेस नेताओं को रोक लिया है| दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 144 का हवाला देते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं को हिरासत में भी लिया है| प्रियंका गांधी और उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत को तो दिल्ली पुलिस टांगकर ले जाते हुए नजर आई|

इधर, राहुल गांधी ने कहा कि हम शांति से राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे। रैली में सभी लोग राज्यसभा और लोकसभा के सांसद हैं मगर हमें जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर हम यहां हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है| हमारा काम ये सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित हो। हमारा काम जनता के विषयों को उठाना है और हम अपना काम कर रहे हैं और करते रहेंगे|

वहीं, कांग्रेस के अन्य नेताओं ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कांग्रेस पार्टी महंगाई और बेरोजगारी, GST दर में बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों के खिलाफ देशव्यापी विरोध कर रही है। हम लोगों को हिरासत में लिया जा रहा और ये दुख की बात है कि हम सत्याग्रह भी नहीं कर सकते हैं| हम जनता को रास्ते पर आकर दिखाना चाहते हैं कि जो सरकार बेरोज़गारी, महंगाई को लेकर बोल रही है वह सब सही नहीं है। यह दिखाने के लिए हम स्वतंत्र हैं।

दिल्ली पुलिस का क्या कहना?

इधर, कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है| दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि हमने उनको हिरासत में लिया है क्योंकि यहां धारा 144 लागू है और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। हमने उनको सूचित भी किया था लेकिन वे नहीं माने इसलिए उनको हिरासत में लेना पड़ा|