Compensation on Crops Increased in Punjab: पंजाब में फसलों के नुकसान पर अब किसानों को मिलेगा इतना मुआवजा

पंजाब के CM का बड़ा फैसला; फसलों के नुकसान पर अब किसानों को मिलेगा इतना मुआवजा, भगवंत मान बोले- प्राकृतिक आपदा के लिए पैसा बहुत

Compensation on Crops Increased in Punjab

Compensation on Crops Increased in Punjab

Compensation on Crops Increased in Punjab: पंजाब में किसानों और किसान मजदूरों के लिए भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब में फसलों के नुकसान पर मुआवजे की राशि 25% बढ़ा दी गई है। सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया कि, फसलों में 75% से 100% तक के नुकसान पर अब तक 12000 प्रति एकड़ का मुआवजा मिलता था लेकिन अब 25% बढ़ोतरी के साथ मुआवजे की राशि 15000 रुपए होगी। वहीं फसलों में 33% से 75 % के नुकसान पर मुआवजे की राशि 5480 से बढाकर 6750 कर दी गई है। वहीं सीएम मान ने कहा कि, दिहाड़ी मजदूरों को भी सरकार राहत देने का काम करेगी। बारिश की वजह से गरीब-दिहाड़ी मजदूरों के टूटे घरों की मरम्मत भी सरकार करवाएगी। साथ ही पशुओं को लेकर जो नुकसान हुआ है। उसका भी आकलन किया जाएगा।

सीएम मान बोले- हौंसला रखिए, प्राकृतिक आपदा के लिए पैसा बहुत

सीएम मान ने कहा कि, मैं साफतौर पर देख रहा हूं कि पिछले दिनों बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने फसलों (खासकर गेहूं की पकी खड़ीं फसलों को) को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही कई घर को क्षति पहुंची है। पशुओं को भी नुकसान हुआ है। मान ने कहा कि, यह सब कुदरत का खेल और उसका कहर है। इसपर किसी का जोर नहीं चलता। लेकिन यह पक्का है कि, इस मुसीबत में हमारी सरकार किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी है। वे हिम्मत रखें। उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी। सरकार के पास प्राकृतिक आपदा के लिए बहुत पैसा होता है।

पारदर्शिता के साथ भुगतान होगा, DC को निर्देश जारी

सीएम मान ने कहा कि, इस संबंध में सभी जिलों के DC को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीसी को उनके क्षेत्र के अधिकारियों से निरिक्षण करवाने को कहा गया है. अधिकारियों को खेत-खेत जाकर नुकसान का निरिक्षण करना होगा। कोई भी अधिकारी नुकसान का आकलन करने के लिए किसी के घर नहीं बैठेगा। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। सीएम मान ने कहा कि, निरिक्षण होने के बाद रिपोर्ट सबमिट होते ही मुआवजे की राशि सीधा खाते में भेज दी जाएगी।

किसान मजदूरों को मिलेगा मुआवजा

सीएम मान ने यह भी कहा कि, ऐसा नहीं होगा कि किसी की खेती अगर कोई किसान मजदूर ने बलकट पर ले रखी है तो पैसा जब ट्रांसफर हो तो वो खेती के मालिक के पास जाए। मुआवजे का पैसा उक्त किसान मजदूर को ही मिलेगा। उसके खाते में ही जाएगा।

सीएम मान लाइव