CM Flying Raid on Ration Depot in Haryana: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की रेड; राशन डिपो में ताला तोड़कर घुसी टीम

हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की रेड; राशन डिपो में ताला तोड़कर घुसी टीम, चेकिंग में स्टॉक गायब मिला, एक की गिरफ्तारी

 CM Flying Raid on Ration Depot in Haryana

CM Flying Raid on Ration Depot in Haryana

CM Flying Raid on Ration Depot in Haryana: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की टीमें लगातार छापेमारी करती नजर आ रहीं हैं। यमुनानगर में एक बार फिर से सीएम फ्लाइंग का छापा पड़ा है। सीएम फ्लाइंग ने यमुनानगर के जगाधरी की इशोपुर कॉलोनी स्थित एक राशन डिपो पर छापा मारा। डिपो में छापेमारी के दौरान अनाज, आटा और चीनी का स्टॉक कम पाया गया। जिसके बाद डिपो होल्डर के खिलाफ केस दर्ज कर उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। बतादें कि, इस राशन डिपो की होल्डर एक महिला है लेकिन उसका बेटा डिपो का संचालन करता है।

राशन डिपो में ताला तोड़कर घुसी टीम

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग की टीम जब राशन डिपो पर पहुंची तो यहां ताला लटक रहा था। टीम ने डिपो होल्डर और अन्य संबंधित लोगों को सूचना की मगर मौके पर कोई नहीं आया। जिसके बाद टीम ने राशन डिपो का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर चेकिंग की तो इस दौरान मौके से गेहूं, आटा और चीनी का स्टॉक बड़ी मात्रा में कम पाया गया। टीम के अनुसार, आटा 87 किलो, गेहूं 90 किलो और चीनी करीब 5 किलो मात्रा से कम पाई गई। इसके साथ ही डिपो के दस्तावेजी रिकॉर्ड में भी कई तरह की खामियां पाई गईं हैं। बतादें कि, सीएम फ्लाइंग की छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।

बता दे कि इस पहले भी यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग द्वारा कई डिपों पर छापेमारी का जा चुकी है लेकिन डिपो संचालक धांधली से बाज नहीं आ रहे हैं। फिलहाल अब ऐसे में देखना यह होगा कि मामले में क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

रिपोर्ट- राकेश भारतीय

यह देखें- बेशर्म इश्क कहां देखा दुनिया वालों ने... सड़क पर दौड़ रही बाइक और कपल कर रहा जानलेवा रोमांस, युवक की गोद में बैठी है लड़की