CM Bhagwant Mann on AAP Guarantees For Punjab

पंजाब में AAP सरकार की एक और गारंटी पूरी; CM भगवंत मान दे रहे जानकारी, सोशल मीडिया पर LIVE आए

CM Bhagwant Mann on AAP Guarantees For Punjab

CM Bhagwant Mann on AAP Guarantees For Punjab

CM Bhagwant Mann on AAP Guarantees For Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी एक और गारंटी पूरी करने जा रही है। जिसकी जानकारी CM भगवंत मान सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान यह गारंटी दी थी कि अगर पार्टी की सरकार पंजाब में आती है तो यहां की शिक्षा व्यवस्था को टॉप क्लास बनाने के लिए टीचरों को विदेश ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। सीएम मान ने कहा कि हम अब यह गारंटी भी पूरी करने जा रहे हैं।

यह पढ़ें- गौतम अडानी की जिंदगी आज किस मोड़ पर आ गई? 20 हजार करोड़ का FPO वापस लिया, बोले- फैसला चौंकाने वाला है लेकिन लेना पड़ रहा है

4 फरवरी को सिंगापुर जाएगा पंजाब के 36 प्रिंसिपल्स का बैच

सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी कि, 4 फरवरी को पंजाब के विभन्न सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपल्स का एक बैच सिंगापुर रवाना होगा। सिंगापुर पहुंचने के बाद प्रिंसिपल्स की 6 फरवरी से ट्रेंनिंग शुरू होगी जो कि 10 फरवरी तक चलेगी। 11 फरवरी को प्रिंसिपल्स पंजाब वापिस आ जाएंगे। सीएम मान ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि, ये प्रिंसिपल्स सिंगापुर से ऐसे तजुर्बों को अपने साथ लाएंगे। जिससे पंजाब की शिक्षा को बेहतरीन और फर्स्ट क्लास बनाया जा सके। उनका तजुर्बा उनके सहयोगी टीचरों और उनके स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो।

बच्चों की दिलचस्पी के हिसाब से ट्रेनिंग

वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब में बच्चों को उनकी दिलचस्पी के हिसाब से ट्रेनिंग भी जाएगी। यह देखा जाएगा कि कौन बच्चा किस फील्ड में रूचि रखता है। मान ने कहा कि, ऐसा होने पर बच्चे मनपसंद करियर तो चुन ही पाएंगे साथ ही उन्हें उनके करियर में सफलता भी मिलेगी।

वीडियो देखें (Always For Twitter पर क्लिक करें)