सूरजपुर में पुलिस-ग्रामीणों के बीच झड़प, DSP समेत 23 जवान घायल; खदान विरोध में बढ़ा तनाव

सूरजपुर में पुलिस-ग्रामीणों के बीच झड़प, DSP समेत 23 जवान घायल; खदान विरोध में बढ़ा तनाव

1000270270

Clash between police and villagers in Surajpur

रायपुर। Clash between police and villagers in Surajpur, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में एक डीएसपी राजीव जोशी सहित 23 जवान घायल हो गए। घटना में कुछ ग्रामीणों को भी चोट पहुंची है।

पुलिस टीम, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के प्रस्तावित खदान के विरोध में हुई हिंसा के पांच नामजद आरोपितों को पकड़ने गई थी। पुलिस को देखते ही ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया।

जवानों को घेरकर लाठियों से हमला किया गया। पुलिस टीम वहां से किसी तरह जान बचाकर भागी। पुलिस वाहन में तोड़फोड़ के बाद ग्रामीणों ने सात घंटे से अधिक समय तक अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग को बाधित कर दिया।

कलेक्टर-एसपी से चर्चा के बाद देर शाम वे सड़क से उठे। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के मदन नगर-धरमपुर क्षेत्र में एसईसीएल की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

ग्रामीणों ने इसके विरोध में मोर्चा खोल रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं चाहिए, अपितु उन्हें जमीन के बदले जमीन दिया जाए। कुछ दिनों पूर्व वहां सर्वे टीम पहुंची थी। ग्रामीणों ने उस टीम को बंधक बना लिया था।

इस मामले में पुलिस ने सरपंच पुत्र सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी की थी। शुक्रवार को आरोपितों को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया।