Chief Minister will directly communicate with the beneficiaries of Antyodaya Parivar Utthan Yojana
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Haryana : मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल करेंगे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद

CM-Manohal-Lal

Chief Minister will interact directly with the beneficiaries of Mukhyamantri Antyodaya Parivar Uttha

Chief Minister will interact directly with the beneficiaries of Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana tomorrow : चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2 सितंबर को सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लाभार्थियों से योजना के बारे फीडबैक भी लेंगे।

सायं 5 से 6 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाभार्थियों से उनके अनुभवों और योजना का लाभ लेने में आई किसी प्रकार की कठिनाई के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हर शनिवार को प्रदेश के किसी न किसी एक वर्ग से सीधा संवाद करते हैं। उनकी इस पहल के तहत वे केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर जमीनी स्तर की हकीकत का पता लगाते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अति गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने हेतु उनके आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई जा रही है। अब तक इस योजना के अंतर्गत लगभग 50 हजार लोगों को ऋण प्रदान करवाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसर मुहैया करवाए गए हैं।

सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम में हर बार लगभग 15 से 20 हजार लाभार्थियों से सीधा संवाद होता है। इस कार्यक्रम में सम्बन्धित जिलों के उपायुक्त तथा विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री योजनाओं के फीडबैक लेने के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की चूक व कमी पाए जाने पर तुरंत एक्शन भी लेते हैं।

 

 

ये भी पढ़ें ....

Big Breaking : रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर बने मुख्यमंत्री के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी

 

ये भी पढ़ें ....

हरियाणा में 35 वर्ष की सेवा के बाद खुल्लर हुए सेवानिवृत्त, बदले कई अधिकारी, देखें किसे कहां लगाया गया...