Chief Minister included in Outlook Business Magazine's 'Changemakers of the Year-2023'
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Himachal : मुख्यमंत्री आउटलुक बिजनेस मैगजीन के ‘चेंजमेकर्स आफ द ईयर-2023’ में शामिल

Sukhwinder-Singh-Sukhu

Chief Minister included in Outlook Business Magazine's 'Changemakers of the Year-2023'

Chief Minister included in Outlook Business Magazine's 'Changemakers of the Year-2023' : शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आउटलुक बिजनेस पत्रिका की प्रतिष्ठित ‘चेंजमेकर्स आफ द ईयर-2023’ की सूची में स्थान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्यमंत्री को उनके असाधारण नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान विशेषकर इस वर्ष मानसून के दौरान भीषण आपदा को प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का संकट से निपटने का सराहनीय योगदान उन्हें इस विशिष्ट सूची में शामिल होने वाले देश के एकमात्र मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाता है। प्रदेश के विकास के प्रति गतिशील दृष्टिकोण और जन कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्हें यह उल्लेखनीय पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, विराट कोहली और नीरज चोपड़ा जैसी प्रभावशाली हस्तियों के समान सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने में उनके प्रभावशाली योगदान को रेखांकित करता है।

 

ये भी पढ़ें....

Himachal : राज्यपाल ने 7वें माटी सम्मान समारोह में भाग लिया, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर दिया बल

 

 

ये भी पढ़ें....

मोदी की गारंटी की गाड़ी विकास का सशक्त हस्ताक्षर: अनुराग ठाकुर