मोदी की गारंटी की गाड़ी विकास का सशक्त हस्ताक्षर: अनुराग ठाकुर

मोदी की गारंटी की गाड़ी विकास का सशक्त हस्ताक्षर: अनुराग ठाकुर

Powerful Signature of Development

Powerful Signature of Development

माई युवा भारत से जुड़े युवा, बनें बदलाव के भागीदार : अनुराग ठाकुर 

10 दिसंबर 2023, हिमाचल प्रदेश: Powerful Signature of Development: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने हेतु दो दिनों के हिमाचल प्रवास पर हैं। आज अपने प्रवास के दूसरे दिन श्री ठाकुर कुटलैहड़ विधानसभा के बंगाणा ग्राम व चिंतपूर्णी जी विधानसभा के नैहरियां ग्राम में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल हुए व आम जन मानस के साथ सार्थक परिचर्चा की। इसके अलावा श्री ठाकुर आज ऊना जिले स्थित वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में भी शामिल हुए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लोगों से संवाद करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, "विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की अंतिम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु शुरू किया गया एक देशव्यापी अभियान है। इसमें मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के सभी पंचायत और नगर निकायों में जाएगी। ये मोदी की गारंटी की गाड़ी विकास का सशक्त हस्ताक्षर है। 

श्री अनुराग  ठाकुर ने आगे मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा, "मात्र 9 वर्षों के अपने कार्यकाल में मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने चार करोड़ से ज्यादा जरूरतमंदों को पक्के आवास दिए। आज यह सभी गरीब दो कमरों के मकान के साथ लखपति बन गए हैं। मोदी जी ने पूरे देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए हैं। पहले जहां पानी ढोते ढोते माता- बहनों के पूरे दिन निकल जाया करते थे, वहां आज मोदी जी ने 13 करोड़ से ज्यादा नल से जल के कनेक्शन पहुंचा दिए। अगले दो वर्षों में हम 25 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचा देंगे। इसी प्रकार लगभग 10 करोड़ माता बहनों को रसोई गैस का सिलेंडर दिया गया। आज जरूरतमंदों को रसोई गैस का सिलेंडर मात्र 603 रुपए में दिया जा रहा है। मोदी जी ने देश के अंतिम गांव तक बिजली पहुंचाई, 60 करोड़ जरूरतमंदों को सालाना ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया गया, 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को पिछले 5 वर्षों से प्रतिमाह मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। यह अनाज अगले 5 वर्षों तक इसी प्रकार मुफ्त में मिलता रहेगा। इस पर लगभग 12 लाख करोड रुपए का खर्च आएगा। मोदी सरकार पूरे देश में किसी भी गरीब को भूखा नहीं रहने देगी। आज पूरे देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना ₹6000 मिलते हैं।"

श्री ठाकुर ने आगे कहा, "मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम दो बार काम किए हैं। जब हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब राज्य सरकार ने भी दो बार दाम कम किए थे। मगर जैसे ही राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी वैसे ही दो बार दाम बढ़ा दिए गए। यह स्पष्ट अंतर है।"

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि जब वह राजस्थान में चुनाव प्रचार हेतु गए थे तब श्रीगंगानगर में उन्हें पेट्रोल के दाम 118 रुपए प्रति लीटर मिले। "यह कांग्रेस हर जगह करती है। राजस्थान हो या छत्तीसगढ़, हर जगह कई पेपर लीक के मामले सामने आए। राजस्थान में जहां 19 से ज्यादा बार पेपर लीक हुए, वहीं छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई भी कांग्रेसी नेता या मंत्री नहीं है जिसके घर वालों को सरकारी नौकरी न मिली हो। इसीलिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकारी चली गई।"

कांग्रेस और भाजपा के शासन में स्पष्ट अंतर बताते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि जहां एक ओर राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकारों की विदाई हुई वहीं मध्य प्रदेश में 20 वर्षों से शासन में भारतीय जनता पार्टी की फिर से रिकॉर्ड 166 सीटों के साथ वापसी हुई।"

इससे पूर्व ऊना के वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने अनुराग ठाकुर के सामने रामायण समेत अन्य कई प्रस्तुतियां दी जिसके बाद श्री ठाकुर ने कहा कि भारत वर्ष के प्रत्येक बच्चे को रामायण से सीखना चाहिए। एक आदर्श पिता, पुत्र, पत्नी, माता, भाई, बहन या पुत्री कैसे बना जा सकता है यह हमें रामायण से सीखने को मिलता है। श्री ठाकुर ने कहा, "नवयुग का नवसृजन युवाओं तुम्हारे हाथ में है, उठो, जागो संघर्ष करो यह युग तुम्हारे साथ में हैं।"

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे छात्रों और शिक्षकों के साथ सार्थक संवाद करते हुए उन्हें नए भारत की नई उपलब्धियां से अवगत कराया व छात्रों के लिए बन रही असीम संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। श्री अनुराग ठाकुर ने स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया और बच्चों से अपने अंदर साइंटिफिक टेंपरामेंट डेवलप करने को कहा। श्री अनुराग ठाकुर ने बच्चों को अपने आहार में बदलाव लाते हुए उनमें मिलेट्स व अन्य पौष्टिक तत्वों को शामिल करने का आग्रह किया और उन्हें खेलो इंडिया समेत अन्य कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। इसके अलावा श्री अनुराग ठाकुर ने बच्चों से पर्यावरण व खासकर पानी संरक्षण में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा और MY Bharat पोर्टल की जानकारी देते हुए उससे जुड़ने का भी आग्रह किया।

यह पढ़ें:

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नलेटी, कांगड़ा से विकसित भारत संकल्प यात्रा में की शिरकत

Himachal : एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

Himachal : आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 में हिमाचल को दो पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन गंतव्य और इको पर्यटन गंतव्य चुना गया, मुख्यमंत्री ने हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में उदारतापूर्वक निवेश का किया आह्वान