शतरंज खिलाड़ी मीनाक्षी को दिल्ली में बाल पुरस्कार-23 प्राप्त होगा

शतरंज खिलाड़ी मीनाक्षी को दिल्ली में बाल पुरस्कार-23 प्राप्त होगा

Bal Puraskar-23

Bal Puraskar-23

(अर्थ प्रकाश/बोम्मा रेड्डी)

 अमरावती :: (आंध्र प्रदेश)। Bal Puraskar-23: शतरंज की विलक्षण प्रतिभा और विशाखापत्तनम की मूल निवासी अलाना मीनाक्षी(Alana Meenakshi) को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2023 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 23 जनवरी, 2023 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा युवा प्रतिभा(young talent) को प्रदान किया जाएगा।

 मार्च में ऑनलाइन एशियन नेशंस कप अंडर-14(Online Asian Nations Cup Under-14) गर्ल्स टीम चेस चैंपियनशिप 2022(Girls Team Chess Championship 2022) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 11 वर्षीय अलाना ने कप जीता।  उन्हें सबसे कम उम्र की प्रतिभागी होने और चैंपियनशिप की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

 FIDE रैंकिंग के अनुसार, अलाना मीनाक्षी अब अंडर -12 महिला शतरंज में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी हैं, और वह एकमात्र भारतीय लड़की हैं, जो एक वर्ष से अधिक समय से अपनी व्यक्तिगत श्रेणियों में शीर्ष तीन वैश्विक FIDE रैंकिंग में लगातार बनी हुई हैं।  उन्होंने ऑल इंडिया चेस फेडरेशन नेशनल ऑनलाइन चैंपियनशिप 2021 में अंडर-10 गर्ल्स कैटेगरी में गोल्ड जीता और उनकी उपलब्धियों की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है।

 इस बीच आंध्र प्रदेश के सांसद विजयसाई रेड्डी ने अलाना मीनाक्षी को बधाई दी है।  विजयसाई ने ट्वीट किया, "खेल श्रेणी में असाधारण उपलब्धि के लिए केंद्रीय सरकार का बाल पुरस्कार- 2023 पाने के लिए #विजाग शतरंज खिलाड़ी मीनाक्षी को मेरी शुभकामनाएं। 11 साल की यह लड़की 12 साल से कम उम्र की लड़कियों की श्रेणी में दुनिया की नंबर एक है।"  रेड्डी

यह पढ़ें:

एपी में चेन्नई-बैंगलोर एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य प्रगति

छगंठी कोटेश्वरराव तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के धर्मार्थ सलाहकार के रूप में नियुक्त हुए

तिरुमाला मंदिर में "अंग प्रदक्षिणम" कैसे करें