Chandigarh Youth Obscene Act Infront Of Woman In Park
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

चंडीगढ़ के पार्क में युवक का अश्लील कारनामा; महिला के सामने आकर प्राइवेट पार्ट में की छेड़छाड़, वो चिल्लाई तो...

Chandigarh Youth Obscene Act Infront Of Woman In Park

Chandigarh Youth Obscene Act Infront Of Woman In Park

Chandigarh Youth Obscene Act Infront Of Woman In Park: आजकल लोगों की मानसिकता में बस हवस का खुमार नजर आ रहा है। आएदिन ऐसे लोगों के द्वारा अश्लील कृत्य के शर्मनाक मामले सामने आते हैं। चंडीगढ़ के एक मामले में तो हद ही हो गई। यहां सार्वजनिक तौर पर एक महिला के साथ अश्लील कृत्य किया गया।

दरअसल, चंडीगढ़ के थाना 39 क्षेत्र के अंतर्गत एक पार्क में महिला के सामने आकर एक युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। महिला के चिल्लाने और उसके विरोध के बावजूद भी युवक नहीं माना। इसके बाद महिला ने युवक के अश्लील कारनामे की फोटो खींच ली और पुलिस को शिकायत करने की बात कही। जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।

यह पढ़ें- 'प्राइवेट पार्ट है या बेल्ट, महिलाओं को पता है सब', शख्स के गंदे इरादों पर कोर्ट का रौद्र रूप

पर अब पकड़ा गया

हालांकि, अब थाना 39 पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 2 हफ्ते बाद आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पार्क के आस-पास लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। इसके साथ ही CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर 40 के रहने वाले चिराग के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी युवक को लेकर आगे की बनती कार्रवाई कर रही है।

साईकिल चलाते हुए आया, ट्रैक शूट पहन रखा था

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के साथ यह घटना 9 जनवरी को उस वक्त हुई जब वह सुबह पार्क में सैर कर रही थी। आरोपी युवक साईकिल से पार्क में राउंड मारते हुए उसके पास आया और अश्लील कृत्य करने लगा। आरोपी युवक ने ट्रैक शूट पहन रखा था और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। बतादें कि, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में अवैध शराब पर बड़ा छापा; 236 पेटियां जब्त, दवाई और साबुन की पेटियों के बीच की गईं थीं सेट