Chandigarh Police ASI Recruitment 2023: चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका; पुलिस में निकली ASI की भर्ती

चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका; पुलिस में निकली ASI की भर्ती, आवेदन से लेकर सिलेक्शन तक की पूरी डिटेल्स जान लीजिए

Chandigarh Police ASI Recruitment 2023

Chandigarh Police ASI Recruitment 2023

Chandigarh Police ASI Recruitment 2023: अगर आप चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और वो भी पुलिस में तो फिर आपके लिए अब सुनहरा मौका है। चंडीगढ़ पुलिस ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के 44 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना आ चुकी है। जिसके अनुसार, आप 21 जून 2023 से इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है। 15 जुलाई को रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा। यह भर्ती ग्रुप-सी के तहत की जाएगी। इस भर्ती के लिए महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। ASI भर्ती के लिए एग्जाम डेट 20 अगस्त 2023 रखी गई है।

 Chandigarh Police ASI Recruitment 2023
Chandigarh Police ASI Recruitment 2023

 

किस कैटेगरी में कितने पद?

चंडीगढ़ पुलिस से जारी अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के 44 पदों में जनरल कैटेगरी के लिए 23 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए 9 पद, एससी कैटेगरी के लिए 8 पद और EWS कैटेगरी के लिए 4 पद आरक्षित रखे गए हैं।

चंडीगढ़ ASI भर्ती के लिए आवेदन करने की उम्र

चंडीगढ़ ASI भर्ती प्रक्रिया (Chandigarh Police ASI Recruitment 2023) में जो उम्र की सीमा होगी वह जनरल कैटेगरी के लिए 18 से अधिकतम 25 साल होगी। जबकि ओबीसी कैटेगरी के लिए 18 से 28 साल और एससी कैटेगरी के लिए 18 से अधिकतम 30 साल उम्र तय की गई है। जबकि एक्स सर्विस मैन के लिए 45 साल तक रिलैक्सेशन दिया गया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस विभाग से संबंधित आवेदकों के लिए अधिकतम उम्र की सीमा 40 साल रहेगी। इसके अलावा सेवारत और सेवानिवृत्त (जीवित या मृत) कर्मचारियों के बच्चों के लिए 2 वर्ष की छूट रहेगी। जबकि सर्विस की दौरान जिनकी मृत्यु हुई है उनके बच्चों के लिए 3 वर्ष की छूट रहेगी।

 Chandigarh Police ASI Recruitment 2023
Chandigarh Police ASI Recruitment 2023

 

चंडीगढ़ ASI भर्ती के लिए योग्यता क्या रहेगी?

चंडीगढ़ ASI भर्ती के लिए (Chandigarh Police ASI Recruitment 2023) में जो योग्यता मांगी गई है उसके अनुसार आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन कर रखी हो। इसके साथ ही आवेदक को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना जरुरी है। आवेदक के पास ICT स्किल कोर्स होना चाहिए। उसने कंप्यूटर स्किल के तहत CCC कोर्स कर रखा हो। हालांकि, इससे उनको छूट मिलेगी जिनके पास कंप्यूटर साइंस की डिग्री या डिप्लोमा है. इसके साथ ही ASI भर्ती के लिए जो पुरुष आवेदक हैं उन्हें दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाने का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही उनके पास वैलिड लाइसेंस हो। आवेदक का फिजिकल स्ट्रांग होना भी जरुरी है।

चंडीगढ़ ASI भर्ती के लिए आवेदन फीस कितनी है?

आपको बतादें कि, इस भर्ती (Chandigarh Police ASI Recruitment 2023) के लिए आवेदन करने पर जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 1000 रूपए रखी गई है। ओबीसी और EWS के लिए भी आवेदन फीस 1000 रूपए रखी गई है। वहीं SC/ST के लिए 800 और एक्स सर्विस मैन को छूट है। आप आवेदन चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ही कर पाएंगे। साथ ही आवेदकों को चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भर्ती से जुड़े सारे अपडेट्स मिलते रहेंगे।

 Chandigarh Police ASI Recruitment 2023
Chandigarh Police ASI Recruitment 2023

 

चंडीगढ़ ASI भर्ती के लिए सिलेबस और सिलेक्शन प्रोसेस क्या?

चंडीगढ़ पुलिस की ASI भर्ती में शामिल होने वाले लोगों का सिलेक्शन किस प्रकार से होगा। यह भी हम आपको बता देते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया (Chandigarh Police ASI Recruitment 2023) में सबसे पहले आवेदकों को परीक्षा पास करनी होगी। यह परीक्षा दो भागों में होगी। एक भाग में वैकल्पिक टाइप सवाल होंगे जबकि दूसरे भाग वाली परीक्षा लिखित होगी। दोनों भाग 50-50 नंबर के होंगे। जो वैकल्पिक टाइप आपका पेपर होगा उसमें आपसे General Knowledge, Current Affairs, I.T. Knowledge, IQ, Reasoning, Numerical Ability, Ethics से सवाल पूछे जायेंगे।

वहीं लिखित परीक्षा में Language Essay (English, Hindi, Punjabi) और Ianguage Skills (English) जैसे सवाल होंगे।  परीक्षा में .25 की माइनस मार्किंग रखी गई है। वहीं, जब परीक्षा पास कर लेंगे तो फिर आपको फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसे पास करने के बाद आगे की प्रक्रिया के साथ आपका मेडिकल टेस्ट होगा। मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद कहीं आप जॉइनिंग पा सकेंगे।

 Chandigarh Police ASI Recruitment 2023
Chandigarh Police ASI Recruitment 2023

 

चंडीगढ़ ASI भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट कैसा होगा?

 Chandigarh Police ASI Recruitment 2023
Chandigarh Police ASI Recruitment 2023

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

 

यह भी पढ़ें- PM Kisan की 14वीं किस्त आ रही; इस दिन किसानों को फिर मिलेंगे 2-2 हजार रुपए, मगर ये किसान रह जाएंगे वंचित, जानिए क्यों?