Chandigarh-Mohali Border Violent Incident Latest News: आरोपी प्रदर्शनकारियों को अब ऑपरेशन सेल पकड़ेगी

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर की हिंसक घटना में नया कदम; आरोपी प्रदर्शनकारियों को अब ऑपरेशन सेल पकड़ेगी, टास्क मिलते ही एक्शन शुरू

Chandigarh-Mohali Border Violent Incident Latest News

Chandigarh-Mohali Border Violent Incident Latest News

Chandigarh-Mohali Border Violent Incident Latest News: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर की हिंसक घटना में अब एक नया कदम उठाया गया है। दरअसल, हिंसक प्रदर्शनकारियों को पकड़ने की कवायद में जुटी चंडीगढ़ पुलिस के हाथ अबतक पूरी तरह से खाली हैं। अबतक एक भी हिंसक प्रदर्शनकारी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हालांकि, हिंसक प्रदर्शनकारियों की 20 के लगभग तस्वीरें चंडीगढ़ पुलिस ने जरूर जुटाई हैं और इनकी पहचान और जानकारी जानने के लिए लोगों से भी अपील की जा रही है।

खैर इसी बीच अब यह पूरा मामला चंडीगढ़ पुलिस की थाना पुलिस से ऑपरेशन सेल के पास पहुंच गया है। अब ऑपरेशन सेल के पास हिंसक प्रदर्शनकारियों को पकड़ने का टास्क है। एसपी केतन बंसल ने बताया कि, ऑपरेशन सेल के पास जांच की जिम्मेदारी आई है और टीम अपने स्तर पर आगे की कार्रवाई को अंजाम देगी।

जानकारी बताने वालों को 10 हजार रूपए का इनाम

बतादें कि, चंडीगढ़ पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों की जो तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। उनकी जानकारी बताने पर 10 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, हिंसक प्रदर्शनकारियों की पहचान या हिंसा से जुड़ी कोई भी अन्य जानकारी मेल आईडी firno.63@gmail.com पर भेजी जा सकती है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9875984001 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। जानकारी देने वाले को गुप्त रखा जाएगा।  

Chandigarh-Mohali Border Violence
Chandigarh-Mohali Border Violence
Chandigarh-Mohali Border Violence
Chandigarh-Mohali Border Violence

बतादें कि, 8 फरवरी को चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर भारी हिंसा पनप गई थी। यहां बंदी सिखों की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ में घुसने को लेकर जमकर उत्पात मचाया था। प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ पुलिस से झड़प करते हुए हिंसा की थी। प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों, तलवारों और अन्य हथियारों के साथ चंडीगढ़ पुलिस पर हमला किया था। इसमें चंडीगढ़ पुलिस के कई जवान घायल हुए थे और साथ ही पुलिस की गाड़ियों और अन्य सार्वजनिक सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।

थाना-36 में FIR दर्ज हुई

बतादें कि, हिंसक प्रदर्शनकारियों पर सेक्टर-36 थाना में हत्या की कोशिश 307 के साथ धारा 147, 148, 149, 186,188, 332, 353, 323, 307, 392, 397 427, 120 बी, 25, 54, 59 और 3 प्रिवेंशन ऑफ डैमेज प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के तहत FIR दर्ज की गई है।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी