Chandigarh Brezza Car Robbery Case: असली नहीं नकली पिस्टल से की वारदात, बैकसीट पर बैठ कनपटी पे तान दी थी

चंडीगढ़ में कपल से कार की लूट, VIDEO; असली नहीं नकली पिस्टल से की वारदात, बैकसीट पर बैठ कनपटी पे तान दी थी

Chandigarh Brezza Car Robbery Case

Chandigarh Brezza Car Robbery Case

Chandigarh Brezza Car Robbery Case: चंडीगढ़ में 31 दिसंबर की रात जहां नए साल की दस्तक का जश्न मनाया जा रहा था तो वहीं इस बीच यहां के मनीमाजरा में एक कपल से ब्रेजा कार की लूट कर ली गई थी| कपल शॉपिंग करने आया था| हैरानी की बात यह है कि, आरोपी ने असली नहीं बल्कि नकली पिस्टल की दम पर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके नौ दो ग्यारह हो गया|

दरअसल, आरोपी अब चंडीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया है और इसके बाद ही यह जानकारी सामने आई है कि जिस पिस्टल के सहारे उसने वारदात की| वह नकली थी| एक टॉय गन थी| आरोपी की पहचान 38 वर्षीय अमित गुप्ता के रूप में हुई है| उसे मनसा देवी रोड के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है| आरोपी गुप्ता जीरकपुर का रहने वाला है और पीछे से बरनाला का निवासी है| आरोपी गुप्ता पर पहले से NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज बताए जा रहे हैं| गुप्ता ड्रग का लती है और इसीलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया|

Chandigarh Brezza Car Robbery Case
Chandigarh Brezza Car Robbery Case

कार लूटकांड में कुल दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा ने मामले में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि पुलिस ने कार लूटकांड के मास्टरमाइंड आरोपी अमित गुप्ता के साथ-साथ उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है| जिसकी पहचान सतविंदर के रूप में हुई है| आरोपी सतविंदर अमित द्वारा लूटी गई कार को बेचने में मदद कर रहा था| सतविंदर राजपुरा में एक कैंटीन में काम करता है| सतविंदर भी 38 साल का है|

Chandigarh Brezza Car Robbery Case
Chandigarh Brezza Car Robbery Case

ड्रग्स के लिए चाहिए था पैसा

बताया जाता है कि, कार लूटकांड का मास्टरमाइंड आरोपी अमित गुप्ता पहले मनीमाजरा स्थित वी मार्ट में काम करता था और इसलिए उसे यहां के क्षेत्र की पूरी जानकारी थी| एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा ने बताया कि, आरोपी अमित गुप्ता को ड्रग्स के लिए पैसे चाहिए थे और इसी के चलते उसने कार लूटने का प्लान बनाया| बतादें कि, दोनों आरोपी उस वक्त गिरफ्तार हुए जब ये चंडीगढ़ में गाड़ी बेचने को घूम रहे थे| थाना मनीमाजरा पुलिस को इनकी सूचना लगी और जिसके बाद इन्हें दबोचा लिया गया| रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

 

यह पढ़ें- दिल्ली में 'दिलजले' ने दहला दिया, VIDEO; ब्रेकअप के बाद लड़की को बहाने से बुलाया, सुनसान गली में ले जाकर घोंपता रहा चाकू

 

यह पढ़ें- मंच पर राहुल गांधी की प्यारी सी मस्ती, VIDEO; बहन प्रियंका गांधी को दुलारते रहे, कभी सीने से लगाते, कभी Kiss करते तो कभी बाल सहलाते