Youth Stabbing Girlfriend at Adarsh Nagar in Delhi

दिल्ली में 'दिलजले' ने दहला दिया, VIDEO; ब्रेकअप के बाद लड़की को बहाने से बुलाया, सुनसान गली में ले जाकर घोंपता रहा चाकू

Youth Stabbing Girlfriend at Adarsh Nagar in Delhi

Youth Stabbing Girlfriend at Adarsh Nagar in Delhi

Youth Stabbing Girlfriend at Adarsh Nagar in Delhi: दिल्ली 'दशहत की नगरी' बनती जा रही है| खासकर लड़कियों के लिए| दरअसल, अभी दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की लड़की के साथ दरिदंगी का मामला शांत नहीं हुआ था कि अब दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक लड़की के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है|

यहां ब्रेकअप के बाद एक सनकी 'दिलजले' ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और इसके बाद उसे एक सुनसान गली में ले जाकर उसके चाकू घोंप डाले| सनकी 'दिलजले' ने लड़की पर चाकू से कई वार किये और मौके से फरार हो गया| हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस ने इस 'दिलजले' को गिरफ्तार कर लिया| वहीं पीड़ित लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है| लड़की का इलाज लगातार जारी है|

यह पढ़ें- दिल्ली में 20 साल की लड़की के साथ दरिंदगी किस कदर हुई? यहां देखिए उसके वीडियोज

पूरी वारदात CCTV में कैद

बतादें कि, लड़की के साथ यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हुई है| वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है| सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक और युवती साथ-साथ एक गली के अंदर जा रहे हैं| दोनों में लगातार बातचीत हो रही है| वहीं गली में कोई हलचल नहीं है| जहां गली में थोड़ी दूर जाकर युवक अचानक लड़की को रोक लेता है और इसके बाद उसके चाकू घोंपने लगता है| युवक की साजिश को समझने में लड़की धोखा खा जाती है और जब समझ पाती है तो देर हो चुकी होती है|

2 जनवरी की वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में घटी यह वारदात 2 जनवरी की है| पुलिस ने जिस आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है उसका नाम सुखविंदर (22 साल) बताया जा रहा है| आरोपी सुखविंदर को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया गया है| पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह पढ़ें- होटल में खूब लड़ाई की, फिर स्‍कूटी पर एकसाथ निकलीं, VIDEO; दिल्ली में 20 साल की लड़की जिस वक्त दरिदंगी का शिकार हुई, साथ थी एक और लड़की