Delhi Kanjhawala Girl Latest News: दिल्ली में 20 साल की लड़की जिस वक्त दरिदंगी का शिकार हुई, साथ थी एक और लड़की
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

होटल में खूब लड़ाई की, फिर स्‍कूटी पर एकसाथ निकलीं, VIDEO; दिल्ली में 20 साल की लड़की जिस वक्त दरिदंगी का शिकार हुई, साथ थी एक और लड़की

Delhi Kanjhawala Girl Latest News

Delhi Kanjhawala Girl Latest News

Delhi Kanjhawala Girl Latest News: दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की लड़की के साथ दरिदंगी का मामला अब नए सिरे से उलझ गया है| दरअसल, दिल दहला देने वाली इस पूरी घटना में एक और लड़की की मौजूदगी सामने आई है| एक सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि, जिस वक्त बलेनो कार में सवार पांच लड़कों ने इस 20 साल की लड़की की स्कूटी को टक्कर मारी| उस वक्त स्कूटी पर उसके साथ उसकी एक दोस्त भी मौजूद थी| लेकिन जैसे ही हादसा हुआ| वैसे ही वह मौके से भाग गई| जबकि स्कूटी चला रही 20 साल की इस लड़की को बलेनो कार में सवार पांच लड़के सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए| सड़क पर घिसटते हुए लड़की की दर्दनाक मौत हो गई|

होटल में खूब लड़ाई की, फिर स्‍कूटी पर एकसाथ निकलीं

दरअसल, यह सीसीटीवी फुटेज एक होटल के बाहर का है| होटल मैनेजर ने यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया है साथ ही होटल मैनेजर ने एक दावे से इस पूरी घटना की गुत्‍थी भी उलझा दी है| होटल मैनेजर के अनुसार, दोनों लड़कियां होटल पहुंची हुईं थी| लेकिन यहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई| जिसके बाद होटल स्टाफ ने इन्हें लड़ाई न करने को कहा और इसके बाद ये दोनों होटल से बाहर जाकर लड़ने लगीं। वहीं जब ये होटल के बाहर लड़ रहीं थीं तो आस-पास मौजूद लोगों ने भी इन्हें रोका| जिसके बाद ये दोनों एकसाथ स्कूटी पर सवार होकर निकल गईं|

होटल के बाहर का CCTV वीडियो


बतादें कि, यह घटना 31 दिसंबर की रात की है| लड़की की जब लाश मिली तो वह पूरी तरह से नग्न थी| लड़की के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था| बताया जाता है कि, घिसटने के दौरान लड़की के बदन का अधिकतर हिस्सा बुरी तरह कुचल चुका था| उसकी हड्डियां तक छिल चुकी थीं| फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| सभी आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं| आरोपियों की पहचान मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन के रूप में हुई है|

दिल्ली पुलिस पर परिवार के कुछ गंभीर सवाल

मृतक लड़की की मां का आरोप है कि पुलिस मामले को गोलमोल कर रही है| मृतका की मां के अनुसार, बेटी ने कई सारे कपड़े पहने थे लेकिन उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था, यह कैसा हादसा था? मृतका की मां ने रेप और हत्या की साजिश की आशंका जताई है| फिलहाल, पुलिस आरोपियों के खिलाफ IPC धारा 304 के तहत मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई कर रही है| दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये जानलेवा एक्सीडेंट का ही मामला है|

दिल्ली महिला आयोग के सवाल

इधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है| दिल्ली पुलिस से अबतक जाँच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है| इसके साथ ही महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से कुछ गंभीर सवालों का जवाब देने को भी कहा है|

Delhi Kanjhawala Girl Latest News
Delhi Kanjhawala Girl Latest News

यह पढ़ें- दिल्ली में 20 साल की लड़की के साथ दरिंदगी किस कदर हुई? यहां देखिए उसके वीडियोज